सारण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित

सारण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

# संस्थाओं द्वारा दर्जनों महिलाओं को सम्मानित भी किया गया

श्रीनारद मीडिया‚  मनोज तिवारी‚ छपरा (बिहार)

छपरा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारण्य महोत्सव का आयोजन कर दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सकलधारी प्रसाद आईटीआई के तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजित था। जिसमें आगत अतिथियों का स्वागत आईटीआई के संस्थापक एसपी चौरसिया व सारण्य महोत्सव अभियान के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश राज ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम देवी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने हूनर के दम पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। नारी शक्ति का सम्मान समाज के आधी आबादी का सम्मान है। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजको के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम देवी, वात्सल्य स्कूल छपरा की संस्थापक सीमा सिंह, बी. सेमिनरी स्कूल की शिक्षिका कामिनी श्रीवास्तव, छपरा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सोभा देवी, दिघवारा नपं के वार्ड तीन की पार्षद पूनम देवी व स्कॉलर पब्लिक स्कूल की संस्थापिका अंजलि सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुदर्शन प्रसाद, कंचन श्रीवास्तव, शुभनाराण सिंह, पत्रकार राजीव रंजन, उमेश शर्मा आदि शामिल थे। वही कार्यक्रम का संचालन अशोक कुशवाहा एवं धन्यवाद ज्ञापन शिवनुग्रह नारायण सिंह ने किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!