Headlines

सीवान की खबरें : सिसवन थाना में जनता दरबार आयोजित

सीवान की खबरें : सिसवन थाना में जनता दरबार आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि से जुड़े तीन मामला का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

 

रघुनाथपुर थाना परिसर में भूमि विवाद का हुआ निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित मामलो पर सुनवाई की गई। इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर अपने-अपने आवेदन दिए गए थे जिस को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था।

 

जनता दरबार में 5 मामलों का हुआ निष्पादन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में 5 मामलों का हुआ निष्पादन।हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा हसनपुरा अंचलाधिकारी द्वारा आपकी सहमति बनाते हुए किया गया।इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े 5 मामलों का निपटारा किया गया।

यह भी पढ़े

बिहार और सिवान के लिए बजट के क्या हैं मायने?

खादी के गमछे से आंसू पोंछिए महोदय- जीतनराम मांझी

राजस्थान के मण्णप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस से 24 किलो सोना लूट व हत्या मामले का फरार कुख्यात गिरफ्तार

सिवान में घरेलू विवाद में युवक की हत्या 

मुख्य रूप से डीजे को पूर्णत: प्रतिबंघित कर दिया गया

देश में आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है- सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!