लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्भय नारायण व उपाध्यक्ष बने मनोज

लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्भय नारायण व उपाध्यक्ष बने मनोज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, अभिषेक तिवारी, बलिया (बिहार):

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बलिया शाखा का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ। इसमें लेखपाल निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में मनोज कुमार यादव निर्वाचित हुए।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर निर्भय नारायण को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बैरिया तहसील के लेखपाल मनोज कुमार यादव और सदर तहसील के लेखपाल अंकिता पांडेय के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

मनोज को 190 वोट मिले, जबकि अंकिता को 173 वोट ही मिल सका। इसके अलावा नृपेंद्र मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्ना राम मंत्री, रितेश कुमार उप मंत्री, संजय यादव कोषाध्यक्ष एवं चुनमुन मौर्य ऑडिटर पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद चयनित उम्मीदवारों के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को बधाई देने के सिलसिला लगातार जारी रहा।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  उत्प्रेरकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ

असम से छपरा भेजी जा रही 70 लाख की स्पिरिट जब्त

 कम लागत पर प्राकृतिक खेती पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अगर नीति सफल न हो तो पुनर्विचार करना जरूरी-गिरिराज सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!