लॉकडाउन पर नीतीश के सहयोगी पार्टी ने जताया ऐतराज, बोली- भूख से मर जाएंगे गरीब

लॉकडाउन पर नीतीश के सहयोगी पार्टी ने जताया ऐतराज, बोली- भूख से मर जाएंगे गरीब

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। बिहार में बंदिश की घोषणा के साथ ही सियासत शुरू हो गई है। नीतीश कुमार की सरकार में शामिल सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने इसपर ऐतराज जता दिया है। हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि लॉकडाउन से गरीबों को दिक्कत होगी। अगर वे कोरोना से बच भी जाएं तो भूख से कैसे बचेंगे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

दानिश रिजवान ने कहा कि बिहार सरकार ने लॉकडाउन का फैसला न्यायालय की टिप्पणी के बाद लिया है, लेकिन इस निर्णय से गरीब तबका निराश होगा। क्योंकि वो कोरोना से बच गया तो भूख से मर जाएगा। सरकार को उन लोगों का ख्याल रखना चाहिए जो हर दिन मेहनत करता है और शाम में अपने परिवार के लिए राशन का इंतजाम करता है। हम ने सरकार से अनुरोध किया है कि आपने लॉकडाउन का फैसला तो ले लिया है पर इसके साथ दिहाड़ी मजदूर और गरीबों की चिंता करनी होगी। हम ने कहा कि ऐसा लोगों को छूट मिलनी चाहिए। बैंक लोन लिए लोगों का इंट्रेस्ट और किराएदारों का किराया माफ होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनता के बीच आक्रोश पनपेगा, जिसका नतीजा बहुत खराब होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!