सेवाश्री पुरस्कार 2025 के नामांकन 1 मई से होंगे प्रारंभ – युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने की घोषणा

सेवाश्री पुरस्कार 2025 के नामांकन 1 मई से होंगे प्रारंभ – युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने की घोषणा

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ एवं विधिक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिवक्ता सुचेता ने आज घोषणा की कि 25 वें सेवाश्री पुरस्कार 2025 हेतु नामांकन प्रक्रिया 1 मई से शुरू की जाएगी। यह निर्णय संस्था के संरक्षक पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा से मुलाकात के बाद लिया गया।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा “इस वर्ष का समारोह विशेष भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा क्योंकि सेवाश्री पुरस्कार अपनी 30 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर रहा है – एक ऐसा मंच जिसने निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले असली देशभक्तों को सम्मानित किया है।”
सेवाश्री पुरस्कार समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले लोगों को पहचान और सम्मान देने का प्रतीक बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!