10 फरवरी को कौशल रोजगार निगम तथा एचसीवीपी मुख्यालय पंचकूला का किया जाएगा घेराव : आर के नागर

10 फरवरी को कौशल रोजगार निगम तथा एचसीवीपी मुख्यालय पंचकूला का किया जाएगा घेराव : आर के नागर

मुख्यमंत्री को दिया जाएगा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच कि राज्य स्तरीय सभा व प्रेस वार्ता का आयोजन एचएसवीपी परिसर सेक्टर 15 सोनीपत में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मलिक ने की, और सभा संचालन मंच के प्रदेश महासचिव आर. के. नागर ने किया।

उक्त दोनों नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए प्रेस को बताया कि, लंबीत मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए, यह निष्कर्ष निकला की, माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों बारे वादा खिलाफी कर रहे हैं। प्रेस वार्ता को सम्बोधित मरते हुए नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि यदि भाजपा जीती और मैं मुख्यमंत्री बना तो पहले कलम से कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पक्का करूंगा।

दूसरा जींद रैली में कहा था कि मैं सफाई कर्मचारीयों सहित कच्चे कर्मचारियों का वेतन 26000 रुपए करूंगा। परंतु यह थोथी घोषणा निकली और कर्मचारियों के साथ धोखा और वादा खिलाफी किया गया है। दूसरी तरफ कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय नौकरी से निकाला जा रहा है। एच एस वी पी पानीपत इओ के तहत् 45 कर्मचारियों को हटा रखा है। नागर ने कहा कि हुडा/ एच एस वी पी के उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

कर्मचारियों की जायज और लंबीत मांगो की अनदेखी कर रहे हैं। और तानाशाही के चलते किसी भी जायज मांग का समाधान नहीं कर रहे हैं। इसलिए राज्य कमेटी में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि, 10 फरवरी 2025 को कौशल रोजगार निगम कार्यालय तथा एचएसवीपी कार्यालय पंचकूला का घेराव किया जाएगा।

इसके बाद जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचकर मुख्यमंत्री महोदय को लंबित मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। नागर ने बताया कि प्रमुख लंबित मांगे निम्न प्रकार हैं : कौशल रोजगार निगम में सेवारत एचएसवीपी तथा कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज करनाल सहित सभी कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा गारंटी की शीघ्र ज्वॉइनिंग करवाई जाए।

ठेकेदारी प्रथा पर कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए तथा ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों सहित मासिक वेतन 26000 रुपए दिया जाए। एचएसवीपी बागवानी पानीपत में कुलदीप जे.ई. द्वारा चोरी से लाखों रुपए के फलदार आम के पेड़, शीशम व कीकर के पेड़ों की चोरी से काटने बेचने की निष्पक्ष व ईमानदार अधिकारी से अथवा स्टेट विजिलेंस से जांच कराई जाए। एचएसवीपी में रेगुलर सफाई कर्मचारियों के प्रमोशन हेतु सेवा नियम में संशोधन किया जाए। एचएसवीपी में श्री कृष्ण धीमान इलेक्ट्रीशियन पंचकूला, गुरुग्राम सहित अन्य स्टेशनों पर गलत की गई प्रमोशनों की जांच कराई जाए और वरिष्ठ कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए।

मुख्य प्रशासक की एचएसवीपी पंचकूला द्वारा हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय सोनीपत के मांग पत्रों पर बुलाकर डिटेल वार्ता करके सभी लंबित मांगों का समाधान कराया जाए।हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार सभी प्रकार की परियोजना वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देवें और उनकी वेतन बढ़ोतरी करें। नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी स्कीम को बहाल किया जाए। पुरानी एक्सग्रेशिया स्कीम लागू की जाए।

एचएसवीपी में सीनियर रेगुलर कर्मचारियों के वेतन जूनियर से एट पार किए जाएं। कुछ रेगुलर कर्मचारियों के बैक डेट से टी.एम.आर .के पदों पर अन्य की भांति रेगुलर होने के आदेश जारी किए जाएं। एस सी/बी सी रोस्टर कोटा 1977 से अब तक पूरा किया जाए। क्योंकि पूर्व में काफी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला है।
हरियाणा शिक्षा विभाग में नए स्तर से त्रिभाषा फार्मूला लागू किया जाए। पीजीटी के पद को लेक्चर किया जाए।

अगर कर्मचारियों की लंबित मांगे पूरी नही हुई तो 10 फरवरी 2025 को पंचकूला में राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन, घेराव, और, मुख्यमंत्री निवास तक रैली करके मुख्यमंत्री महोदय को रिमाइंडर ज्ञापन दिया जाएगा। आज की राज्य कमेटी में फरीदाबाद से अशोक मलिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष, पंचकूला से जैकब मशीह, महासचिव-हुड्डा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 पंचकूला, शिक्षा विभाग से राजेश शर्मा प्रदेश चेयर मैन,भंवर सिंह संगठन सचिव, अंबाला से गुरमेल सिंह, सुभाष चंद्र उप प्रधान,

करनाल से जसमिंदर सिंह उप प्रधान, दलबीर सिंह पहलवान कैशियर, सोनीपत से महावीर नागर प्रदेश कोषाध्यक्ष, टीनू मदान प्रदेश प्रेस सचिव, जींद से रणधीर सिंह काली रमन मुख्य सलाहकार, हिसार से शमशेर सिंह धानिया, उपप्रधान, बहादुरगढ़ से रमन जून तथा रमेश बिधलान व मदन मोहन नागर, गुरुग्राम से तरसेम लाल सैनी वरिष्ठ प्रधान तथा धीर सिंह नगर कार्यालय सचिव, पानीपत से

रमेश कुमार व जयपाल, सोनीपत से विजेंद्र कुमार शर्मा सुरेश रोहिल्ला विजेंद्र रिवाल, ध्रुव कुमार कैशियर, समेश कुमार, मुकेश टाक, प्रधान नगर निगम सोनीपत, नगर निगम सोनीपत के वाटर पंप ऑपरेटर दीपक दहिया, प्रदीप मेहरा, दीपक धनखड़, सोनू शर्मा, गोहाना से शसुरेश मदीना वह सुनील व बंसीलाल, मीना सैनी जिला प्रधान आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने विभिन्न स्टेशनों से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!