नये साल पर मुखिया पति ने अपने दस कार्यकर्ताओं को गिफ्ट में दी मोटरसाइकिल

नये साल पर मुखिया पति ने अपने दस कार्यकर्ताओं को गिफ्ट में दी मोटरसाइकिल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

कहा गया है कि राजनीति में नेता अपने कार्यकर्ता को हमेशा कार्यकर्ता ही बनाए रखना चाहता है  लेकिन इस बार एक नेता ने अनूठा काम किया है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखण्ड के करणपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति सरोज साहनी ने रविवार को नव वर्ष के मौके पर अपने दस कार्यकर्ताओं को बाइक गिफ्ट की हैं।

बाइक वितरण का मामला पूरे प्रखण्ड में चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइक पाने वालों में पंचायत के राजकुमार सिंह, रामकृत सहनी, रामबाबु सहनी, विनोद सिंह, गुड्डू कुमार, रामवीर कुमार, विनोद सहनी, राजेश कुमार, विश्वनाथ सहनी व वकील सहनी शामिल हैं।

कार्यकर्ता समाज को ज्‍यादा समय दे सकें इसलिए दी बाइक
वहीं, वितरण को लेकर सरोज सहनी ने बताया कि कार्यकर्ता किसी भी नेता के मजबूत साथी होते हैं। कार्यकर्ता अपने निजी जीवन के सुख को त्याग कर नेता के लिए अपना बहुमूल्य समय देते हैं। जिनके पास कोई संसाधन नहीं है वैसे लोग संसाधन के अभाव में भी नेता को साथ देते हैं।

ऐसे में नेता का कर्तव्य भी बनता है कि वो अपने कार्यकर्ता का ख्याल रखें। इसलिए हम अपने पंचायत के दस कार्यकर्ता जो हमारे साथ लगातार बने रहते हैं उनको बाइक गिफ्ट किया गया है। ताकि समाज मे वो और अपना समय दे सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा कर सके। मौके पर पंचायत के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

कड़ाके की ठंड से 5 जनवरी तक स्‍कूल बंद

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का कल होगा आगाज

रोहतास की सलोनी एक दिन के लिए बनी डीईओ

नोटबंदी के छह साल बाद केंद्र को SC से राहत,कैसे?

फिरंगी दहशत तले कराह रहे सिवान में बहाई थी शिक्षा, सेवा, संगीत की त्रिवेणी !

Leave a Reply

error: Content is protected !!