टीकाकरण महाअभियान 3.0 में लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग

टीकाकरण महाअभियान 3.0 में लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

– जिले में 87 हजार से अधिक लोगों ने लगाया टीका
– जिले में अबतक 12 लाख से अधिक लोगों ने लगा लिया है सुरक्षा का टीका

श्रीनारद मीडिया, कटिहार, (बिहार):

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर लोगों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए पूरे देश में टीकाकरण महाअभियान 3.0 चलाया गया। इसमें कटिहार जिले में भी लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और खुद को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाया। टीकाकरण महाअभियान 3.0 में जिले के कुल 87 हजार 575 लोगों द्वारा टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद लोगों में संक्रमण से सुरक्षा को लेकर प्रसन्नता का माहौल रहा। टीका लगाने के बाद लोगों ने बताया कि उन्हें टीका लगाने के बाद किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। टीका लगाने के बाद वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने नियत समय पर टीका का दूसरा डोज भी अवश्य लगाएंगे।

87 हजार 575 लोगों ने लिया टीका :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. डी. एन. झा ने बताया विशेष टीकाकरण महाअभियान 3.0 में जिले के 87 हजार 575 लोगों द्वारा टीका लगाया गया है। इसमें से 72 हजार 729 लोगों द्वारा पहला डोज जबकि 14 हजार 846 लोगों द्वारा दूसरा डोज लगाया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के अनुसार शाम 06 बजे तक पोर्टल पर 80 हजार 328 लोगों की जानकारी दर्ज की गई है। इसमें अमदाबाद में 8 हजार 425, आजमनगर में 09 हजार 449, बलरामपुर में 05 हजार 164 , बरारी में 04 हजार 988, बारसोई में 10 हजार 339, डंडखोरा में 02 हजार 950, फलका में 05 हजार 956, हसनगंज में 01 हजार 538, कदवा में 08 हजार 336, सदर अस्पताल में 282, इंदिरा गांधी पुस्तकालय में 610, यूपीएचसी रामनगर में 110, वाईएफए अस्पताल में 146, ईएसआई अस्पताल में 247, यूपीएचसी शरीफगंज में 187, माहेश्वरी एकेडमी में 134, शहरी क्षेत्र में 1 हजार 115, कोढ़ा में 06 हजार 163, कुर्सेला में 02 हजार 16, मनिहारी में 03 हजार 866, मनसाही में 01हजार 464, प्राणपुर में 03 हजार 131, समेली में 701, सदर प्रखंड में 2 हजार 852, यूपीएचसी ताजगंज फासिया में 129 तथा कटिहार रेलवे में 30 लोगों द्वारा कोविड-19 टीका लगाया गया है। डीआईओ ने बताया कि पोर्टल पर एंट्री कार्य तेजी से जारी है। जल्द ही सभी लाभार्थियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर लिया जाएगा।

जिले में अबतक 12 लाख से अधिक लोगों ने लगा लिया है सुरक्षा का टीका :
पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार अबतक जिले के 12 लाख 46 हजार 783 लोगों द्वारा टीका लगाया गया है। इसमें 10 लाख 72 हजार 531 लोगों द्वारा पहला डोज जबकि 01 लाख 74 हजार 252 लोगों द्वारा दूसरा डोज का टीका लगाया गया है। जिले में 01 लाख 43 हजार 202 लोगों को टीका एक्सप्रेस के माध्यम से उनके घर के नजदीक कैम्प लगाकर टीका लगाया गया है।

यह भी पढ़े

राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार से सम्‍मनित एएनएम रेंजू कुमारी को बड़कागांव में किया गया सम्‍मानित

मैं तुम्हारी गोमती हूं अभियान के आठवें चरण का प्रारंभ

जब रुदौली विधायक ने चौकी इंचार्ज को फटकारा

पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर गोरेयाकोठी में रक्‍तदान शिविर का आयोजन

नारायणी रिवरफ्रंट पर 1071 दीपक जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी  का जन्मदिन

Leave a Reply

error: Content is protected !!