50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी दिलखुश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी दिलखुश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार उर्फ रजनीश कुमार उर्फ खुश्दिल को गिरफ्तार किया है। इस अपराधी के पास से पुलिस ने चार जिंदा कारतूस एवं एक देशी पिस्तौल और एक बाइक को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जिले की टॉप 10 में यह अपराधी था और पुलिस को आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

लेकिन पुलिस को लगातार को क्या अपराधी चकमा देकर फरार चल रहा था। लेकिन आखिरकार पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर टॉप 10 कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।इस संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिले के टॉप टेन अपराधी था और इस पर 50 हज़ार के इनाम भी रखा गया था।

 

उन्होंने बताया है कि एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। उस छापेमारी अभियान में जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार उर्फ रजनीश कुमार उर्फ खुश्दिल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।उन्होंने बताया कि उसके पास से चार जिंदा कारतूस एवं एक देसी पिस्तौल और बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है।

 

गौरतलब है कि दिलखुश कुमार बीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी अर्जुन सिंह का पुत्र है। कई संगीन मामलों में इसकी संलिप्तता थी। तत्पश्चात बेगूसराय की पुलिस के द्वारा दिलखुश कुमार पर पचास हजार का इनाम भी रखा गया था। एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की टीम ने छोड़ाही थाना क्षेत्र के हरे रामपुर दियारा से दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया है। फिलहाल बेगूसराय पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

यह भी पढ़े

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा,कैसे?

श्रीराममंदिर की पहली वर्षगांठ पर 501 दीपों से सजाया गया जोगापुर का मंदिर

हंगामेदार रही बड़हरिया पंचायत समिति की बैठक,छाया रहा बिजली का मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!