व्यापार मंडल चुनाव की तैयारी पूरी, आज 826 मतदाता मताधिकार का प्रयोग

व्यापार मंडल चुनाव की तैयारी पूरी, आज 826 मतदाता मताधिकार का प्रयोग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर तैयार

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिले के भगवानपुर हाट  प्रखंड में शुक्रवार को होने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय के प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र में दो मतदान केन्द्र बनाए हैं। ये मतदान केन्द्र संख्या 1 व 1क हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी उषा देवी , बबन तिवारी तथा रिंकू देवी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

प्रखंड के 826 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान समाप्त हो गया है। सभी प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए थे।

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. कुंदन ने बताया कि हर हाल चुनाव निष्पक्ष होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा। चुनाव बैलेट पेपर पर होगा। उसी दिन शाम को बीआरसी भवन में मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़े

इमरान खान पर जानलेवा हमला, फायरिंग में पूर्व पाक पीएम समेत 9 घायल

भारत की बांग्लादेश पर जीत के बाद बदला समीकरण

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया

गुड लॉक प्‍लांट : चुंबक की तरह पैसा खींचकर ले आता है यह पौधा, सही दिशा में लगाएंगे तो करोड़पति बनते देर नहीं लगेगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!