Raghunathpur: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की हृदयगति रूकने से हुआ निधन.

Raghunathpur: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की हृदयगति रूकने से हुआ निधन.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

जिले के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर निवासी व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पशुपति नाथ सिंह की अचानक हृदयगति रूकने से शनिवार को निधन हो गया। स्वर्गीय सिंह के भतीजा सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर बेहतर इलाज के लिए राजपुर से लखनऊ ले जाने के क्रम में यूपी के अयोध्या नगरी में सदा के लिए आंखे बंद कर लिये। जिसके बाद स्वर्गीय सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव राजपुर लाया गया। राजपुर सरयु नदी के घाट पर पुत्र बिरेन्द्र कुमार सिंह ने मुखाग्नि दे कर अंतिम संस्कार किया।

स्वर्गीय सिंह की 1958 में राजपुर उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी। आगे चलकर राजपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक हुए। उस समय में वे अग्रेजी भाषा के प्रखर शिक्षक थे। सरकारी विद्यालय होने के कारण उनका तबादला भी होते रहा। 1995 से 1999 तक मांझी प्रखंड के जैतपुर हाई स्कूल में कार्यरत रहे। वे जहां भी कार्यरत रहे वहां पर उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। पूर्व प्रधानाध्यापक अपने पीछे बेटा, बहु, पोता-पोती को छोड़ कर पुर्णिमा के दिन सदा के लिए आंखे बंद कर लिये।

मौके पर योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जितन सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, मृगेन्द्र कुमार सिंह उर्फ भूलन सिंह, सुनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिन्टू कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सिंटू कुमार, शिवजी सिंह, रघुनाथ आजाद, प्रकाश सिंह सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!