रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार तो कंगना, धनुष और मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर

रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार तो कंगना,मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर.

67 नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

67 नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज विज्ञान भवन में किया गया। इस दौरान विजेताओं को उप-राष्ट्रपति वैंकया नायडू ने सम्मानित किया। मनोज बाजपेयी, कंगना रणौत और धनुष को बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। वहीं फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे के निर्देशक नितेश तिवारी को सम्मानित किया गया। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में की गई थी। उधर अभिनेत्री कंगना अपने मां और पिता के साथ पुरस्कार लेने पहुचीं। इसके अलावा अभिनेता रजीनकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित किया गया। तो चलिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को तस्वीरों में देखते हैं।

jagran

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान विज्ञान भवन में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मान दिया।

jagran

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण के दौरान कंगना रनौत को  फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया।

अभिनेता मनोज वाजपेयी को फिल्म भोंसले के लिए बेस्ट अभिनेता के लिए पुरस्कार दिया गया। उप-राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया।

jagran

साउथ एक्टर धनुष को को उनकी फिल्म ‘असुरन’ के लिए एक्टर मनोज वाजपेयी के साथ बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है।

jagran

सिंगर बी पारक को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के तेरी मिट्टी के लिए पुरस्कार दिया गया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उप-राष्ट्रपति उन्हें पुस्कार प्रदान कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!