बिहार के सहरसा में घास काटने गई गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म.

बिहार के सहरसा में घास काटने गई गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

रेप के आरोपी की कोर्ट परिसर में हुई शादी.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सहरसा जिले में अनाथ व गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिसारत में भेज दिया। ये शर्मनाक वारदात बैजनाथपुर पुलिस शिविर के तीरी वार्ड नंबर तीन की है। बुधवार को पीड़िता घास काटने के लिए खेत में गई हुई थी। इस दौरान तीरी वार्ड नंबर एक में रहने वाले नीतीश कुमार यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की। इस संबंध में महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिसात में भेज दिया। घटना के सबंध में महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि लड़की के परिजनों के आवदेन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बिहार के समस्तीपुर में हुई एक अजीब शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां नाबालिग से रेप के आरोपी की कोर्ट परिसर में पीड़िता से शादी करवाई गई। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक को मौलाना ने पूरे रस्मों-रिवाज के साथ निकाह पढ़वाया। ऐसा उसे कम से कम सजा से बचाने के लिए किया गया।

जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना इलाके में एक साल पूर्व नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस मे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी।

आरोपी युवक को बुधवार को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था जहां पर मौलाना ने उसका पीड़िता के साथ निकाह करवाया। बताया जाता है कि आरोपी युवक को कम सजा हो इसके लिए ग्रामीणों और परिवार की राय के बाद यह फैसला लिया गया। समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में जब मौलाना निकाह की रस्म को पूरा करवा रहे थे उस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी।

कोर्ट परिसर में हुए इस निकाह की काफी चर्चा हो रही है। समस्तीपुर कोर्ट में हुए निकाह की यह घटना पहली घटना है। कोर्ट परिसर में जिस युवक को मौलाना ने निकाह पढ़वाया वह युवक समस्तीपुर मुफस्सिल थाना इलाके के रहीमपुर रुदौली गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम मोहम्मद राजा है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!