जेल से रौनक गुप्ता तैयार कर रहा रंगदारी गैंग.

जेल से रौनक गुप्ता तैयार कर रहा रंगदारी गैंग.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

रांची होटवार जेल में बंद शूटर अमन सिंह गैंग को खाद-पानी देकर सींचने में कतरास रानी बाजार निवासी रौनक गुप्ता का नाम सामने आया है। अमन गैंग से जुड़े राजेश वधावन और भूली के विशाल ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि जेल में बैठ कर रौनक गुप्ता ने उन्हें व्यापारियों की रेकी और हमले के लिए तैयार किया था। पुलिस जांच में पता चला है कि रौनक गुप्ता और जेसी मल्लिक निवासी लाला खान का शूटर आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह मिल कर धनबाद में गैंग का संचालन कर रहे हैं।

रौनक गुप्ता को छह फरवरी को बेरमो पुलिस ने पटेल नगर से गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस को सौंपा था। उस पर बाघमारा विधायक ढुलू महतो के करीबी के घर फायरिंग कराने का आरोप था। अमन के इशारे पर उसने विधायक के करीबी के घर पर गोलियां चलवाई थीं। बताया जा रहा है कि रौनक गुप्ता ने ही विशाल सहित कई लड़कों को गैंग से जोड़ा है। पुलिस को अमन सिंह गैंग से जुड़े कई अपराधियों के नाम मिले हैं। पुलिस उन्हें दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

राजगंज के पप्पू ने दिया था हमले के लिए बम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अमन सिंह गिरोह को हमले के लिए राजगंज के पप्पू ने बम दिया था। पुलिस ने पप्पू की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस लगातार उसका लोकेशन खंगाल रही है। भूली के विशाल के साथ फायरिंग और बमबाजी में शामिल अन्य लड़कों के संबंध में भी पुलिस को ठोस जानकारी मिली है। शुक्रवार देर रात तक उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी होते रही।

सूरज सिंह गिरोह के लड़के अमन के लिए कर रहे काम

पुलिस को जानकारी मिली है कि 2015 में डेंगू से मारे गए तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह का कुख्यात सूरज सिंह गिरोह के लिए काम करने वाले लड़के इन दिनों अमन सिंह गैंग में शामिल हो गए हैं। पुलिस दबिश बढ़ने के बाद गैंग के गई लड़के पुलिस का मुखबिर बन गए थे। रौनक गुप्ता भी कुछ दिनों तक धनबाद पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। उसका नाम कोयला चोरी में भी आते रहा है। पांच साल पूर्व आउटसोर्सिंग कंपनी ओरिएंटल के अधिकारी पर फायरिंग मामले में एटीएस की मदद से पुलिस ने रौनक गुप्ता सहित सूरज सिंह गैंग के पांच लड़कों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार राजेश वधावन भी सूरज सिंह का करीबी रहा है। सूरज के घर पर ही उसकी मुलाकात सुजीत सिन्हा के ड्राइवर विक्की से हुई थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!