Headlines

सिसवन प्रखंड में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सिसवन प्रखंड में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर रविवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर गांव की गलियों में बच्चे सुबह से ही भारत माता की जय ,महात्मा गांधी की जय ,वंदे मातरम आदि राष्ट्रभक्ति नारा लगाने लगे।

क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों राजनीतिक दल के कार्यालयों व सरकारी व निजी स्कूलों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड क्षेत्र मुबारकपुर चैनपुर स्थित आकाश सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई।

खास बात यह कि बच्चों में गणतंत्र दिवस को लेकर खास उत्साह देखा गया। सुबह होते सभी तैयार हो गए और तय समय से पहले ही काफी बच्चे हाथ में झंडा लेकर भारत माता की जय करते हुए स्कूल की ओर बढ़ रहे थे।

सिसवन प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र शाह ,सिसवन थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,बीआरसी कार्यालय पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह,कचनार ग्राम कचहरी में सरपंच चंद्रभूषण उपाध्याय अधिवक्ता व गुरुकुल शिक्षा निकेतन टरेनवॉ-माधोपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया गया।

लोगों ने झंडोतोलन कर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा अनेक को झांकियां की प्रस्तुति की गई।आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम में बच्चों ने तेरा जलवा…, जहां पांव में पायल…,वन्दे मातरम….जैसे देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने आये हुए लोगों का मन मोह लिया।

चैनपुर मुबारकपुर में मुखिया श्वेता तिवारी द्वारा झंडा तोलन किया गया वहीं सिसवन पंचायत भवन पर तथा भागर पंचायत भवन पर पंचायत के मुखिया द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। घुरघाट पंचायत भवन पर मुखिया शैलेश तिवारी द्वारा झंडा फहराया गया।

यह भी पढ़े

गणतंत्र दिवस पर ए.डी.ए नीलम संस्था संकल्प द्वारा सम्मानित

होलोकाॅस्ट दिवस: मानवता के शर्मसार की कथा 

सीवान के सशक्त कलमकार आशा शुक्ला के पावन स्मृति को किया गया नमन

किसी का भी दमन नहीं होना चाहिए-आरएएस प्रमुख मोहन भागवत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!