रोहित शर्मा ने पांचवें T20I में 5 छक्के लगाकर क्रिस गेल को छोड़ा पीछे.

रोहित शर्मा ने पांचवें T20I में 5 छक्के लगाकर क्रिस गेल को छोड़ा पीछे.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में गजब की लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने 34 गेंदों पर ताबड़तोड़ 64 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 शानदार छक्के व 4 चौके भी लगाए। अपने इन छक्कों की मदद से रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को एक बेहतरीन रिकॉर्ड तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए।

रोहित ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में जैसे ही पांच छक्के लगाए वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी मैच में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा के लिए ये दसवां मौका था जब उन्होंने किसी मैच में पांच या उससे ज्यादा छक्के लगाए हों। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल 9-9 बार किया है।

T20I के किसी मैच में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

10 बार- रोहित शर्मा

9  बार- क्रिस गेल

9 बार- कोलिन मुनरो

रोहित ने की रैना व केएल राहुल की बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के भारत की तरफ से युवराज सिंह ने साल 2007 में लगाए थे। उन्होंने उस मैच में 7 छक्के जड़े थे तो वहीं भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ रैना ने 2017 में पांच, केएल राहुल ने 018 में पांच, रोहित शर्मा ने 2018 में पांच तो फिर से एक और बार रोहित ने ही 2021 में एक मैच में पांच छक्का लगाने का कमाल किया।

इंग्लैंड के खिलाफ T20I के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

7 – युवराज सिंह (2007)

5 – सुरेश रैना (2017)

5 – केएल राहुल (2018)

5 – रोहित शर्मा (2018)

5 – रोहित शर्मा (2021)

रोहित शर्मा ने अब टी20 क्रिेकेट में 111 मैचों में कुल 133 छक्के लगाए हैं और वो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इस मामले में मार्टिन गप्टिल 139 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!