सारण जिला चार नदियों से घिरी हुई है।क्षेत्र को इसका प्रकोप भी है लाभ भी है।

सारण जिला चार नदियों से घिरी हुई है।क्षेत्र को इसका प्रकोप भी है लाभ भी है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बाढ़ आने के पूर्व सतर्कता बरते बाढ़ आने का सांसद ने दिया संकेत-

श्रीनारद मीडिया,पंकज मिश्रा,अमनौर,सारण

सारण में भी बाढ़ आ सकती है सांसद रूढ़ी ने लोगो को  सतर्कता बरतने की अपील किया।शनिवार को गुरु पूर्णिमा के दिन अपने आवासीय परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान इन्होंने कहा कि सारण ही एक ऐसा जिला है जो घघरा,सोन,गंडक गंगा चार नदियों से घिरा हुआ है,क्षेत्र को इसका प्रकोप भी है और लाभ भी है।इन्होंने कहा कि बाढ़ से पूर्व सतर्कता बरतना है।हमने संजय झा व बिहार सरकार से बात किया है बाढ़ आने की सम्भवना ब्यक्त की जा रही है।इन्होंने कहा मौसम का प्रत्येक दिन स्वरूप बदल रहा है।नेपाल के वर्षा से ज्यादा यह क्षेत्र प्रभावित होता है।

सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने गुरु पूर्णिमा के दिन को गुरु पूजन के लिए महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि हमारी जो शिक्षा है राजनीतिक समाजिक जीवन का यह सारण की जनता के सानिध्य में हम सभी गुरुजन को याद करते है।माँ से आशीर्वाद लेते है,अवधेशानंद जी से जुड़ा हुआ हूं उनसे भी बात करूंगा याद करूंगा,गुरु हमारी मा शिक्षक व सारण की जानता है,जिन्होंने यहा तक पहुचाया।

इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का नाम लिए कहा कि ये हमारे राजनीतिक गुरु रहे है कई लोग जो आज नही है।इन्होंने कहा कि सभी लोगो को कोविंड का टीका लेने का आग्रह किया।कहा टिका की कमी नही है।इन्होंने कहा किटीएमसी के सांसद ने राज्य सभा मे जिस प्रकार से मंत्री के साथ दुर्बयवहार किया वह निंदनीय है सांसद का सत्र शुरू है।

13 अगस्त तक यह सत्र चलेगा,दुर्भाग्य है विपक्ष के लोग बिना कोई मुधा के हो हंगामा खड़ा कर रहे है।इन्होंने कहा कि सत्र समाप्ति के बाद सारण जिला के बिकाश के लिए जल्द दिशा कमिटी की बैठक करने की बात कही।इस मौके पर अमनौर बिधायक कृष्ण कुमार सिंह,भाजपा नेता राकेश सिंह,अनिल सिंह,मुख्य रूप से थे।इसके पूर्व सांसद ने अपने आवासीय सभागार में जनता दरबार लगाया,सैकड़ो लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

Leave a Reply

error: Content is protected !!