उत्क्रमित उच्च विद्‍यालय बलेथा का विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन 

उत्क्रमित उच्च विद्‍यालय बलेथा का विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार)

सीवान जिले के सीवान सदर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलेथा में विद्यालय प्रवंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति के गठन हेतु सदर विधायक  अवधबिहारी चौधरी पूर्वाह्न 9 बजे विद्यालय पहुँचे।  जहां विद्यालय परिसर में विधायक  का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायक ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी ग्रामीणों को समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया के बारे में शिक्षक  शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बड़ी बारीकी से समझाया।विधायक की अध्यक्षता में समिति का पुनर्गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अवधबिहारी चौधरी सदर विधायक ,सरकारी अधिकारी के पद पर  चंद्रभान सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिवान सदर , सचिव पद के लिए  प्रदुम्न प्रसाद प्रधानाध्यापक , वरीय शिक्षक के पद पर  संगीता

कुमारी,शिक्षा प्रेमी के पद पर   नरेन्द्र पाण्डेय, अनुसूचित जाति के सदस्य पद पर   सुनीता देवी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष ने सबको धन्यवाद दिया।

इस मौके पर मुखिया संतोष कुमार साह, पूर्व मुखिया रविन्द्र पांडेय, सरपंच गौरीशंकर साह, पूर्व सरपंच संतोष वर्णवाल ,रामनारायण मांझी, गौतम यादव,भोला चौधरी,आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें ः बखरौर गांव में पूर्व उपप्रमुख केदार प्रसाद के घर आई बारात में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर हुई मारपीट

गड़खा के चैनपुर भैंसमारा विद्यालय में बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का रीडिंग कम्पेन की शुरुआत

रघुनाथपुर पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार‚भेजा गया जेल

आम के फलों की सुरक्षा हेतु फेरोमेन ट्रैप का करें इस्तेमाल

Leave a Reply

error: Content is protected !!