नालंदा में स्कूल के प्रिसिंपल को अपराधियों ने मारी गोली

नालंदा में स्कूल के प्रिसिंपल को अपराधियों ने मारी गोली

युवा पीढ़ी को नशे के गर्त से बचाने के लिए चला रहे मुहिम

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

बिहार के नालंदा में अपराधियों ने देर रात संत जोसेफ अकादमी के प्रिसिंपल को गोली मार घायल कर दिया। घायल संत जोसेफ अकादमी के प्रिसिंपल व रोटरी क्लब ऑफ तथागत के अध्यक्ष है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घटना कासिमचक गांव के पास की है। घायल प्रिसिंपल जोसेफ टीटी स्कूली छात्राओं के साथ जमशेदपुर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था।

 

इसी क्रम में वह बस स्टैंड से बस पकड़ने के लिए कार में सवार होकर वहां पहुंचे। जैसे ही वह कार से उतरे, वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उन्हें कमर के पास लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।बताया जा रहा है कि उन्होंने युवकों को नशे के गर्त से बचाने के लिए ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है। इसी संबंध में उन्होंने बीते गुरूवार ड्रग्स के खिलाफ एक संवाददाता सम्मेलन भी किया था।

यह भी पढ़े

टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास

तोड़ दी बाइक,पहनाई जूतों की माला…आखिर क्यों लखीसराय में ग्रामीणों ने शिक्षक की कर दी पिटाई?

रूसी सेना की ओर से युद्ध में 12 भारतीयों की जान गई है

आरा में पंखे के कुंडी से लटका किशोर का शव बरामद, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!