श्याम ने मुरली मधुर बजाई। निर्मल जीवन यमुना जल में लहर लहर लहराई-संत प्रवर आचार्य डॉक्टर केशव जी महाराज

श्याम ने मुरली मधुर बजाई।
निर्मल जीवन यमुना जल में लहर लहर लहराई-संत प्रवर आचार्य डॉक्टर केशव जी महाराज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

आंदर प्रखंड के फाजिलपुर ग्राम में पांडे रोडलाइंस चित्तौड़गढ़ के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन मुरली मनोहर श्याम सुंदर के मधुर बंसी वादन का भाव विभोर चित्रण संत प्रवर डॉ केशव जी महाराज के द्वारा किया गया जिसे सुनकर उपस्थित हजारों श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे विश्वमोहन भगवान श्री कृष्ण चंद्र के इस प्रथम मुरली वादन ने समस्त चर अचर जगत् को अभिभूत कर दिया। चेतन जड़ और जड़ चेतन हो गया। श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के पंचम दिवस की इस विशद व्याख्या ने खचाखच भरे कथा पंडाल में श्रोता समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।सर्वभूत मनोहर भगवान की इस बाल लीला का इतना विशद चित्रण पहली बार इस क्षेत्र में सुनने को मिल रहा था इतने विशाल पांडाल में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। स्त्री पुरुष बाल वृद्ध सब के सब भावविभोर थे बांसुरी का स्वर संगीत लहर के साथ संपूर्ण चेतन मानव मन को अचेतना बना दिया था। जड़ चेतनता लाई।
इति वेणु स्व राजन सर्वभूत मनोहरम इन विशिष्ट व्याख्या से संत प्रवर श्री केशव जी महाराज ने कथा पंडाल और दर्शक दीर्घा पर मानो मंत्र मार दिया था, ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सभी श्रोता वृंद मंत्रवत एवं जड़वत प्रतीत हो रहे थे। भगवान बाल कृष्ण की बाल लीला का जादू ऐसा चला कि सभी श्रोता जड़वत बन गए थे

आचार्य श्री के भागवत शास्त्र के इस प्रकार की व्याख्या से मानव मन अपने सभी सांसारिक बातों को भूल कर केवल और केवल भक्तिमय बने हुए थे। पांडे रोडलाइंस के ओर आयोजित इस कथा में केवल भगवान के प्रति एकात्मकता के भाव झलक रहे थे। सायंकालीन कथा का सत्र वास्तविक रूप से वृंदावन बना हुआ था ऐसा लगता था जैसे कदंब का वृक्ष एवं यमुना की धारा इस नगर से ही प्रवाहित हो रही है
पांडे रोड लाइंस के श्री लक्ष्मण जी पांडे सोनू पांडे अक्षयवर पांडे एवं पंडित मृत्युंजय मिश्रा के साथ पंडित अवधेश जी पांडे, मुन्ना द्विवेदी पंडित विश्वंभर नाथ दुबे कथा की पूर्णता हेतु सतत प्रयत्नशील दिखे।
सभी लोग तन मन से लग कर यज्ञ को सफल बनाने में लगे हैं। सर्वत्र उत्साह एवं आनंद का माहौल दिखाई पड़ रहा था।

आयोजक पांडे रोडलाइंस चित्तौड़गढ़
संयोजक आचार्य मृत्युंजय मिश्र
संरक्षक पंडित श्री अरुण त्रिपाठी (सचिव) श्री राम जानकी मानस मंदिर सीवान.

Leave a Reply

error: Content is protected !!