सिसवन की खबरें :  चैनपुर में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

सिसवन की खबरें :  चैनपुर में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सिसवन प्रखंड के चैनपुर में 30 जनवरी को सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सीवान में प्रस्तावित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी व सफलता को लेकर सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित शशांक ऑटोमोबाइल के समीप गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं बैठक हुई। जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर चर्चा की और सफलता को लेकर रणनीति तय की गई।

राजद नेता मुन्ना शाही ने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में जिला ,प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष सहित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।सीवान शहर के चमरा मंडी बाइपास रोड स्थित सफायर इन होटल में कार्यक्रम होगा। पहले वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कार्यक्रम को लेकर राजद के सभी प्रकोष्ठ के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जगह-जगह तोरण द्वार और होर्डिंग लगाया जायेगा। कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इस मौके पर बिनोद यादव,अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे।

 

 

देर रात्रि दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट मशीन चोरी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में बुधवार की देर रात्रि दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट मशीन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कचनार गांव निवासी शशिकांत गिरी ने बताया कि वे लोग अपना पंपिंग सेट मशीन खेत का पटवन कर दरवाजे पर रखे थे वहीं बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा उसे चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना उन लोगों को गुरुवार की सुबह उसे समय जानकारी हुई जब वे जाग कर उठे तो देख की दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट मशीन गायब है।

 

 

सड़क दुर्घटना में महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर एकमा मुख्य सड़क पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी झूलन शाह की पत्नी मीना देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। बताया जा रहा है की मीना देवी चैनपुर से बाजार कर वापस जा रही थी तभी पीछे से आ रही है अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे वह घायल हो गई।

यह भी पढ़े

सगदाहा जंगल से अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद

डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा,कैसे?

श्रीराममंदिर की पहली वर्षगांठ पर 501 दीपों से सजाया गया जोगापुर का मंदिर

हंगामेदार रही बड़हरिया पंचायत समिति की बैठक,छाया रहा बिजली का मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!