छह साल की बच्ची से 65 साल के भिखारी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

छह साल की बच्ची से 65 साल के भिखारी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,सेंट्रल डेस्‍क:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में बुधवार की दोपहर मंदिर परिसर में खेल रही छह साल की बच्ची के साथ 65 वर्षीय भिखारी रामसुभग ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से वह छेड़छाड़ कर रहा था।

घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची गांव के मंदिर परिसर में बुधवार की दोपहर खेलने गई थी। पादरीबाजार का रहने वाला रामसुभग वहां पर भिख मांगने को अक्सर जाता है। आरोप है कि बच्ची को बुलाकर वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची शोर मचाने की कोशिश की तो उसे थप्पड़ मार दिया।

यह सब गांव का ही एक युवक देख रहा था और इसकी जानकारी तत्काल बच्ची के घरवालों को दी। घटना की सूचना पाते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी है। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को लेकर थाने आ गई।

इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

 प्रेमी-युगल ने भागकर रचाई शादी, पुल‍िस से गुहार लगाते हुए बनाया वीड‍ियो 

  प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, पति से हुआ आमने सामने, तीन की जाने गई

“IAF ऑफिसर पर लगा साथी अधिकारी से बलात्कार करने का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजा गया”

108 साल पहले कामागाटा मारू घटना क्या था?

बेटी होने पर नाराज थी दादी, अब पोती बन गई IAS तो करने लगी  डांस

पीएम मोदी ने जारी की विभिन्न फसलों की विशेष गुणों वाली 35 किस्में 

Leave a Reply

error: Content is protected !!