आगरा में रफ़्तार का कहर,मृतकों में सात बिहार और दो झारखंड के.

आगरा में रफ़्तार का कहर,मृतकों में सात बिहार और दो झारखंड के.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाइवे-19 पर गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़कर गलत साइड आ गई और सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों में सात को गया (बिहार) और दो लोग चतरा (झारखंड) के रहने वाले थे।

यह हादसा आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो मथुरा की ओर जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई। इसी दौरान रामबाग की ओर से कंटेनर आ रहा था जिससे स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को निकालने में काफी वक्त लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें अस्पताल पहुंचने पर थम गई। तीन को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की लिस्ट

1. उपेन्द्र पासवान (28 वर्ष), चतरा झारखंड
2. गुड्डू कुमार (17 वर्ष), गया बिहार
3. बबलू (25 वर्ष), चतरा झारखंड
4. विकास (17 वर्ष), गया बिहार
5. नागेन्द्र कुमार(15 वर्ष), गया बिहार
6. सुरेन्द्र कुमार (17 वर्ष), गया बिहार
7. राजेश (26 वर्ष), गया बिहार
8. अमन (24 वर्ष), गया बिहार
9. विपिन (30 वर्ष), गया बिहार

घायलों की लिस्ट 

1. सुजीत (20 वर्ष), गया बिहार
2. सूरज (35 वर्ष), गया बिहार
3. छोटू (21 वर्ष), गया बिहार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!