बिहार में उगाया जा रहा है शुगर फ्री आम, जानिए इस आम की खासियत

 

बिहार में उगाया जा रहा है शुगर फ्री आम, जानिए इस आम की खासियत

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार का मुजफ्फरपुर शहर अपनी लीची के लिए देश-दुनिया में खूब मशहूर है। लेकिन, इन दिनों मुजफ्फरपुर की चर्चा लीची के साथ-साथ यहां उगने वाले शुगर फ्री आम की वजह से भी खूब हो रही है।

दरअसल गर्मी के मौसम में आम खाना हर कोई पसंद करता है। फलों का राजा कहे जाने वाले आम की एक से बढ़कर एक किस्में बाजार में उपलब्ध हैं।

लेकिन, आम की मिठास की वजह से शुगर के मरीजों के लिए इस फल को खाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अब बिहार के एक किसान की बदौलत शुगर के मरीज भी आम का लुत्फ उठा पाएंगे।

रंग बदलू शुगर फ्री आम की चर्चा हर जगह

वैसे तो आम का मौसम करीब-करीब चला गया है। लेकिन, बिहार में उगने वाले इस रंग बदलू शुगर फ्री आम की चर्चा हर जगह हो रही है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड मे किसान राम किशोर सिंह के बगीचे में शुगर फ्री आम उगता है। दिखने में ये कहीं से आम नहीं लगता, लेकिन यह फलों के राजा आम की ही एक प्रजाति है जिसे अमेरिकन ब्यूटी कहा जाता है।

5 महीने में पककर तैयार हो जाता है अमेरिकन ब्यूटी आम

आपको बता दें, राम किशोर सिंह के बागान में उगने वाले अमेरिकन ब्यूटी आम की यह प्रजाति शुगर फ्री होती है। इसका साइज़ सामान्य आम से अलग और थोड़ा बड़ा होता है। यह दिखने में आम जैसा नहीं होता, लेकिन टेस्ट वैसा ही होता है।

इसके एक आम का वज़न लगभग आधा किलो ग्राम होता है और इसे पककर तैयार होने में 5 महीने का वक़्त लगता है। मतलब जब बाकी आमों की वैराइटी उगना बंद हो जाती है तब जून-जुलाई में अमेरिकन ब्यूटी मैंगो पकना शुरू होता है।

American Beauty Mangoes ripen in 5 months
5 महीने में पककर तैयार हो जाता है अमेरिकन ब्यूटी आम

इस आम में आम जैसे ही गुण होते हैं। लेकिन, मिठास कम होती है, हालांकि टेस्ट वैसा ही होता है।

16 बार रंग बदलता है यह आम, कीमत 4000 प्रति किलो

कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान के वैज्ञानिकों ने भी इसका स्वाद चखा है और पाया है कि सामान्य आमों की तुलना में इसका स्वाद कम मीठा और शुगर फ्री है। ये आम गिरगिट की तरह रंग बदलता है।

This mango changes color 16 times, price 4000 per kg
16 बार रंग बदलता है यह आम, कीमत 4000 प्रति किलो

हरा-पीला-लाल- होते होते पकने से पहले 16 बार अपना रंग बदलता है जब पूरी तरह पक जाता है तो लाल रंग का हो जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी ज़्यादा होती है चार हजार रुपये में एक-आध किलो मिल जाता है।

यह भी पढ़े

रामावतार में प्रेम को जानना है तो भरत जी का चरित्र सुनिए और कृष्णावतार में प्रेम जानना है तो राधा कृष्ण की कथा सुनिए. :श्री राघव शरण जी महाराज

एम्स में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सेहत मे सुधार के लिए बिहार में पूजा-पाठ का दौर शुरू

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार  

महाराजगंज के देवरिया में दमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गम्भीर

बोरिस जॉनसन के साथ महाराष्ट्र वाले हालात

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर विशेष

Leave a Reply

error: Content is protected !!