गुठनी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार)
एकता युवा संघ के तत्वावधान मे गुठनी स्थित उत्तर के मठिया पर संघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अध्यक्षता मे स्वामी विवेकानंद की जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संघ के सदस्यो द्वारा स्वामी जी के तैल्य चित्र पर बारी बारी से पुष्पार्पण किया गया। सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष ने काहा की स्वामी जी 25 साल की उम्र में भगवा वस्त्र धारण कर लिए और पुरे भारत में भ्रमण कर अपने संस्कारों और संस्कृति का प्रचार किया। इस तरह स्वामी जी का पूरा जीवन युवाओं में देश की परंपरागत संस्कृति और संस्कार भरने में बिता और ये युवाओं के प्रतीक बने गए।
इनके जन्म दिवस को युवा सप्ताहा के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है। धर्म जागरण के राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी जी विश्व को शुन्य से शिखर का ज्ञान दिए। अपने अल्प आयु में भारत के बारे में पूरे विश्व को हमारी संस्कृति सभ्यता और अपने पूर्बजों के धरोहर ज्ञान विज्ञान के ग्रंथों को भी बताया। मौके पर मनोज मिश्रा, रणविजय सिंह, राहुल यादव, सतेंद्र संजीव सिंह, अशोक रंजन, मुन्ना जी, विशाल जैसवाल, मुकेश प्रजापति, राजेश शुक्ला, अरविंद कुशवाहा, विननद तिवारी, हरेराम पांडेय, संदीप जैसवाल, संतोष पासवान, सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे