पहली बार लड़की से मिलने गया  लड़का, लड़की के सामने रख दी  अपनी मां की अस्थियां

पहली बार लड़की से मिलने गया  लड़का, लड़की के सामने रख दी  अपनी मां की अस्थियां

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

दोस्ती, प्यार और इमोशन बड़ी ही दिलचस्प चीज होती है। कपल जब डेट पर जाते हैं तो वे एक दूसरे को इम्प्रेस करने के तमाम तरीके ढूंढते रहते हैं। ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़का जब डेट पर लड़की से मिलने गया तो वह अपनी दिवंगत मां की अस्थियां लेकर ही पहुंच गया। लड़के की इस हरकत के बाद महिला चौंक गई।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के शहर की है. ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपनी लव स्टोरी को बताते हुए कहा कि वह कुछ समय से उससे बात कर रही थी, वह उससे एक डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। लड़की ने फैसला किया कि दोनों के मिलने का समय आ गया है। इसके बाद उसे अपने घर पर आमंत्रित किया।

लड़की ने बताया कि जब वह आया तभी से ही बहुत कुछ अजीब लग रहा था। बात करते-करते अचानक उसने अपनी जेब में हाथ डाला और एक शीशी निकाली। यह शीशी ब्लैक पाउडर से भरी हुई थी। जब लड़की ने उससे पूछा कि यह क्या है तो उसने बताया कि यह उसकी मां की अस्थियां हैं। यह सुनकर लड़की को झटका लग गया और वह हैरान रह गई।

लड़की को सूझ नहीं रहा था कि वह क्या जवाब दे। उसने ऐसा कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि जिसे वो डेट करने जा रही है वो अपनी मां अस्थियां लेकर उससे मिलने पहुंच आएगा। लड़के ने कहा कि वह अपनी मां के बहुत करीब था। वह अपनी मां की कहानी उसे बताने लगा फिर अचानक उसने वो अस्थियां टेबल पर रख दी और जाने की तैयारी करने लगा।

लड़के ने जल्दी-जल्दी अपना बर्गर खत्म किया और वो चला गया। लड़की को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह उसे रोके या जाने दे। कुछ समय बाद उस लड़के ने लड़की को मैसेज किया कि ऐसा लगता है कि मां को वो बहुत पसंद आई वो उससे जल्द ही फिर मिलना चाहेगा। इसके बाद वह लड़की के जवाब का इन्तजार करने लगा। लेकिन लड़की ने उसे जवाब दिया कि उसके साथ वह खुद को कनेक्ट नहीं कर पाई इसलिए अब वह उससे नहीं मिल पाएगी।

यह भी पढ़े

छपरा रिमांड होम का ग्रिल तोड़कर रात को 21 बच्चें हुए फरार

बिहार में गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा के लिए 8 साल की लड़की की बलि देने का मामला आया सामने

Raghunathpur:दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार घायल, एक गम्भीर

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाएं और  क्या करे परहेज? जानिए

Leave a Reply

error: Content is protected !!