हजारों लोगों की जान बचाने वाला बहादुर चूहा हुआ रिटायर, जानें उसके बारे में सबकुछ

हजारों लोगों की जान बचाने वाला बहादुर चूहा हुआ रिटायर, जानें उसके बारे में सबकुछ

 

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

हजारों लोगों की जानों की रक्षा करने वाला एक बहादुर चूहा सेवानिवृत्त हो गया। आप सोच रहे होंगे कि कैसे एक चूहा इंसानों की रक्षा कर सकता है। तो बता दें कि कंबोडिया में बीते पांच साल में मगावा नामक इस चूहे ने करीब 99 बारूदी सुरंगों का पता लगाया, जिससे हजारों लोगों की जानें बच सकीं।

अफ्रीकी नस्ल के इस मगावा चूहे की बहादुरी के सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हो रहे हैं। इस चूहे के सूंघने की क्षमता इतनी बेहतर है कि बारूदी सुरंगों का पता लगाने में इस्तेमाल होने वाली महंगी मशीनों को भी मात दे देती है। इसी खासियत के चलते इसे दल में शामिल किया गया था और अब तक इसने एक सैकड़ा बारूदी सुरंगों का पता लगायाहै।

सात साल का है मगावा
यह चूहा सात साल का है और इस चूहे को विशेष रूप से कंबोडिया में बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। उसने सफलता पूर्वक अपने काम को अंजाम दिया और उसके बारूदी सुरंगों के साथ कई जिंदा विस्फोटकों का भी पता लगाया। मगावा को एपीओपीओ नामक संगठन ने ट्रेंड किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह संगठन चूहों को बारूदी सुरंगों और अस्पष्टीकृत बमों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षत करता है। मगावा पूरी तरह स्वास्थ्य है, लेकिन नियमानुसार सेवानिवृत्ति हो गया है।

सम्मानित भी किया जा चुका है मगावा
मगावा को ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था पीडीएसए द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। ब्रिटिश संस्था हर साल अच्छा काम करने वाले जानवरों को सम्मानित करती है। पहली बार इस संस्था ने एक चूहे को सम्मानित किया था। मगावा के प्रशिक्षक की मानें तो इस चूहे का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, उसने दिए गए हर टास्क को सफलतापूर्वक पूरा किया। मुझे उसके साथ काम करने पर गर्व है।

यह भी पढ़े

नहाते समय चोरी से महिला की फोटो, वीडियो बनाकर करने लगा ब्‍लैकमेल 

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल और दिल्ली की छह युवतियों समेत 13 लोग हिरासत में 

एक ही रात, तीन जगह, नाबालिग के साथ तीन बार हुआ रेप

दोस्तों के साथ स्कूटी से घूमने गई थी छात्रा, बदमाशों ने अपहरण कर किया गैंगरेप

दरिंदे ने  मासूम के साथ दुष्‍कर्म कर गला घोंट दिया, भागते समय पकड़ाया तो फिर लोगों ने कर दिया अधमरा

सीवान में वृद्ध महिला के साथ दुष्‍कर्म, अगली बार दोस्‍तों को लेकर आने की धमकी दे गया आरोपी 

Leave a Reply

error: Content is protected !!