महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था कारोबारी, लोगों ने पकड़कर मुंह काला किया.

महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था, लोगों ने पकड़कर मुंह काला किया.

लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

झारखंड के पलामू में कारोबारी को महिला से छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। लोगों ने मोबिल से आरोपी का चेहरा काला कर दिया। घटना मेदिनीनगर बस स्टैंड की है। आरोपी जूता-चप्पल का कारोबारी है। जानकारी के मुताबिक 10 दिन पहले उसने बस में एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत महिला ने बस स्टाफ से की थी। तब से बस के स्टाफ कारोबारी का इंतजार कर रहे थे।

आरोपी शनिवार रात को पटना जाने के लिए मेदिनीनगर बस स्टैंड पहुंचा था। उसको देखते ही बसकर्मियों ने पकड़ लिया और हाथ बांधकर चेहरे को मोबिल से काला कर दिया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। इस दौरान कारोबारी काफी रोया-गिड़गिड़ाया, लेकिन बस के कर्मचारियों ने उसे अपने अंदाज में ही ‘सजा’ दे दी।

आरोपी कारोबारी मेदिनीनगर से पटना आता-जाता रहता है। बस कर्मियों ने बताया कि आए दिन वह महिला यात्रियों से छेड़खानी करता रहता है। 10 दिन पहले भी एक महिला यात्री ने छेड़खानी की शिकायत बसकर्मियों से की थी। आरोपी उस दौरान पटना जा रहा था और बगल की सीट पर बैठी महिला के साथ उसने छेड़खानी की थी।

इस घटना के बाद बस कर्मी आरोपी के बस स्टैंड आने का इंतजार कर रहे थे। बसकर्मियों के मुताबिक आरोपी सबसे अंत में बस में सवार होता है और महिला यात्री के बगल में खाली सीट देखकर सफर करता था। हालांकि पीड़ित महिला ने छेड़खानी की शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई थी। सिर्फ बस कर्मियों से नाराजगी जताकर चली गई थी। महिला ने आगे से उस बस में सफर नहीं करने की भी बात कही थी। इस बात से बस के स्टाफ आरोपी पर गुस्से में थे। आखिरकर 10 दिन बाद बस कर्मियों को अपना गुस्सा निकालने का मौका मिल गया।

झारखंड के पलामू में लापता नाबालिग लड़की की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिली है। लड़की एक सप्ताह से गायब थी। पिता ने लड़की के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था। रविवार को बड़ेपुर में सोन नदी के किनारे लड़की की लाश मिली। लड़की का चेहरा जला हुआ था। एक पैर कटा हुआ था। पैर शव के पास ही फेंका मिला। लड़की का गला भी काट दिया गया।

17 साल की किशोरी अपने घर से 21 फरवरी को गायब हो गई थी। एक सप्ताह बाद रविवार को उसकी लाश नदी किनारे मिली। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया। गांववालों ने लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बेटी को ढूंढ़ने का प्रयास नहीं किया। पुलिस सक्रिय होती तो उनकी बेटी की हत्या नहीं होती।

हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। नाबालिग की जघन्य तरीके से हत्या की गई। घटना में शामिल लोगों पर जल्द कार्रवाई होगी। 21 फरवरी की सुबह धनती शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन की। लेकिन उसका अता-पता नहीं चला। लिहाजा पिता ने थाने जाकर बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!