दंपती को नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ रेप

दंपती को नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ रेप, बच्‍चा पैदा न होने

पर सोखा के पास गए थे पति-पत्‍नी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के अतरौलिया गांव के एक सोखा ने महिला और उसके पति को नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। अचेत अवस्था में महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला के परिवारीजनों ने आरोपी सोखा को पकड़कर मेडिकल कालेज चौकी की पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में चार साल पहले हुई थी। महिला के देवर ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी बच्चा पैदा न होने से पति-पत्नी परेशान रहते थे। इसी दौरान अतरौलिया गांव के सोखा से उनका संपर्क हो गया। गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे महिला अपने पति के साथ सोखा के घर गई थी। आरोप है कि लगभग छह बजे सोखा ने भभूत में नशीली दवा मिलाकर पति-पत्नी को खिला दिया। दोनों के अचेत हो जाने पर सोखा ने महिला के साथ गंदा काम किया।

इधर दंपती  के परिवारीजन देर रात होने पर फोन मिलाने लगे तो संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार की सुबह परिवारीजन सोखा के घर पहुंचे तो पति अचेत अवस्था में था। जबकि महिला को उल्टियां हो रही थीं। सोखा ने पहले कहा कि घबराने की बात नहीं है। दैवीय प्रकोप है अभी ठीक हो जाएगा। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं महिला के रिश्तेदारों की कड़ाई से पूछताछ करने पर सोखा ने नशीली दवा खिलाने की बात स्वीकार कर ली है। परिजन सोखा को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को सौंप दिए हैं। बाद में पिपराइच पुलिस पहुंची और सोखा उसकी पत्नी को लेकर थाने चली गई।

 

यह भी पढ़े 

 हिंदूओं के त्‍योहारों की बहार, 13 अप्रैल से शुरू होगा चैती नवरात्र, 18- 19 को मनेगी छठ

पटना के एक अपार्टमेंट से मिले 13 कोरोना संक्रमित, बिहटा में एक की मौत 

 ब्रजेश दुबे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, बधाइयां देने वालो का लगा तांता

सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव कलकत्ता में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो 

सीवान के छपरा रोड स्थित एमपी बिरला के सीएनएफ कार्यालय सहित  तीन दुकानों का शटर तोड चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोरों का चेहरा, देखे वीडियों 

गौरवशाली कार्य: ई० संजय विनायक जोशी के जन्मदिवस राजपुर निवासी ब्रजेश दुबे चला रहे है  वृक्षारोपण अभियान 

सिधवलिया की खबरें : एनएच 27 के गोपालपुर गांव के पास एक कंटेनर अचानक धू धू करके जलने लगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!