कन्‍या के साथ फेरा लेने  के लिए रातभर इंतजार करता रहा दूल्हा, दुल्हन की दूसरे युवक संग करा दी गई शादी, जानें पूरा मामला

कन्‍या के साथ फेरा लेने  के लिए रातभर इंतजार करता रहा दूल्हा, दुल्हन की दूसरे युवक संग करा दी गई शादी, जानें पूरा मामला

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

यूपी के मथुरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा था। लड़की पक्ष के घर पर पहुंचने के बाद यहां कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा रात भर दुल्हन के साथ सात फेरे पड़ने का इंतजार ही करता रह गया। उधर दुल्हन के किसी और व्यक्ति के साथ फेर डलवा दिए गए। सुबह होने के बाद दूल्हे को इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों के सहयोग से दूल्हे का रिश्ता तय करके दूसरी लड़की के साथ शादी करवा दी गई। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

गांव तेहरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह गांव नगलामनी, मांट के युवक के साथ तय किया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात 30 -35 बारातियों के साथ गांव तेहरा बारात पहुंच गयी। वहां पर गाजे बाजे से बारात चढ़ना शुरू हो गया। बाराती नाचते थिकरते चल रहे थे। बारात ने आधा  रास्ता ही तय किया होगा तभी वधु पक्ष ने रास्ते में बारात को रोक दिया। बताते हैं कि वधु पक्ष ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि बाराती बहुत कम आए हैं। बारात को वापस ले जाओ। यह सुनते ही बारातियों में खलबली मच गयी। आधे रास्ते से ही बैंडबाजे बंद हो गए। गांव के पूर्व प्रधान करनवीर सिंह ने अपने यहां पर बारातियों के भोजन की व्यवस्था करायी।

लड़की की कर दी दूसरे युवक से शादी

कम बारात आने की बात कहकर शादी से इनकार करने वाले वधु पक्ष ने अपनी लड़की की शादी मंगलवार को उसी समय दूसरे युवक से तय कर दी और मंगलवार को ही विवाह कार्यक्रम भी सम्पन्न करा दिया।

ग्रामीणों ने डलवाये दूसरे दिन अन्य कन्या के साथ फेरे

बताते हैं कि इस समूचे घटनाक्रम की जानकारी तेहरा के ग्रामीणों को हुई तो चर्चा होने लगी और रात को वर पक्ष को समझा बुझा कर बारातियों के साथ लोगों ने गांव में ही रोक लिया। समीपवर्ती गांव सोगरवार के प्रधान कुंवरपाल, मदन, मनीष रावत, करनवीर सिंह, दीनानाथ आदि के सहयोग से लड़की तलाशना शुरू कर दिया और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति की पुत्री से विवाह तय कर दिया। बुधवार सुबह से ही उस घर में विवाह की तैयारियां शुरू हो गयीं और युवक का विवाह संपन्न करा दिया। इस विवाह कार्यक्रम में गांव के लोग भी शामिल हुए और कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद शाम को दूल्हन भी विदा हो गयी। घटना क्षेत्र में चर्चा का बनी हुयी है।

दोनों तरफ छलकने लगे खुशियों के आंसू

चट मंगनी पट ब्याह की कहावत चरितार्थ हुई। दोनों तरफ खुशियों के आंसु छलकने लग गए। दोनों में किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो सकता है। जब बारात गांव पहुंची तो खुशी थी और उसके बाद विवाह कार्यक्रम रद होने पर वर पक्ष मायूस हो गया था। बाद में गांव तेहरा के लोगों ने इस कदर उनका साथ दिया कि रात ही रात में चट मंगनी पट ब्याह का कार्यक्रम तय करा दिया। विवाह कार्यक्रम में दोनों पक्षों के खुशी के आंसु छलक रहे थे।

तेहरा के पूर्व प्रधान करनवीर सिंह ने बताया, गांव मे मंगलवार को मांट से बारात आयी थी। किन्हीं कारणो के चलते लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। गांव का नाम बदनाम नहीं हो और किसी का परिवार बस जाए, यही सोच कर गांव के लोगों ने साथ दिया और लड़के की शादी भी बुधवार को सकुशल सम्पन्न करा दी।

यह भी पढ़े

विवाह संस्कार के समय कितने फेरे लेने चाहिए, चार या सात फेरे?

बस स्टैंड पर बाथरूम गई नवविवाहिता एक घंटे तक नहीं लौटी, पति खोजने निकला तो खिसक गई पैरों तले की जमीन

Leave a Reply

error: Content is protected !!