घर वालों ने लड़की को ‘बेचा’, ससुराल में महीनों हुआ रेप, किसी तरह भागी पीड़िता

घर वालों ने लड़की को ‘बेचा’, ससुराल में महीनों हुआ रेप, किसी तरह भागी

पीड़िता

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में एक 17 साल की लड़की के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। इसके बाद वो किसी तरह भाग गई। उसे यूपी से कोटा जाने वाली ट्रेन से बचाया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने गोरखपुर के इस महिला को बचाया। नवंबर 2020 में उसकी शादी हुई थी जिसके बाद उसके ससुराल वालों द्वारा बार-बार उसका बलात्कार किया गया।

भयभीत लड़की की काउंसलिंग करने के बाद बाल कल्याण समिति ने नाबालिग को शादी में बेचने और शारीरिक शोषण के लिए उसके ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने की पहल की। उसे आश्रय गृह भेज दिया गया। कोटा सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष कनीज फातिमा के अनुसार, वह गोरखपुर अवध एक्सप्रेस ट्रेन में 10 अप्रैल को मिली थी।

नाबालिग लड़की सदमे की स्थिति में थी, लेकिन बाद में उसने अपनी पूरी कहानी बताई। किशोरी ने दावा किया कि वह अपने गृहनगर यूपी के देवरिया में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता और मामा ने उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को उसकी इच्छा के खिलाफ जाकर कर दी।

महीनों तक हुआ यौन शोषण

नाबालिग ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके पति के भाई और भाभी के पति ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। जब उसने अपने पति और ससुर के सामने इसके बारे में बात की तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उसे उसके मामा से खरीदा। जब उसने अपने साथ हो रहे का विरोध किया, तो उसके पति और ससुर उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसका महीनों तक यौन शोषण होता रहा।

घर से भी नहीं मिला साथ

उसने दावा किया कि उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया। लड़की ने कहा कि वह किसी तरह अपने ससुराल वालों की कैद से छूटने में सफल रही और देवरिया में अपने मामा के घर पहुंची और उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आग्रह किया लेकिन उसे ऐसा करने से कथित रूप से रोक दिया गया। जब उसे लगा कि वह उसकी मदद नहीं करेंगे तो वह 7 अप्रैल को वहां से भाग गई और अगले दिन ट्रेन में सवार हो गई।

यह भी पढ़े

देवर के साथ रंगरेलियां मनाती थी भाभी, अवैध संबंधों के चलते पति का किया ये हाल

कोल्हापुर में दो बहनों का शादी के बाद कराया वर्जिनिटी टेस्ट, फेल होने पर उठाया ये घिनौना कदम

किन्नर एकता को मारने के लिए दी गई थी 55 लाख रुपए की सुपारी

दोगुनी उम्र की चाची को 23 साल के युवक ने दे दिया दिल, समाज के डर से दोनों ने ऐसा कर दिया ….

शिक्षिका के निधन पर शिक्षकों ने जताया शोक

भैंसाखाल निवासी अनिल सिंह  व नीलम सिंह की पुत्री पल्‍लवी ने नाम किया रौशन

बलउ  स्थित शिव बाबा मंदिर जंगली नाथ धाम में निशुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का आयोजन

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Leave a Reply

error: Content is protected !!