होटल के वाशरूम में देर तक रहा पति, इंतजार करती रही पत्नी, फिर..

होटल के वाशरूम में देर तक रहा पति, इंतजार करती रही पत्नी, फिर..

 

श्रीनारद मीडिय, सेंट्रल डेस्‍क:

एक महिला अपने पति की एक हरकत से लगातार नाराज चल रही थी। अचानक हद तब हो गई जब वही आदत उसके पति ने होटल में दिखा दी। इसके बाद तो पत्नी ने इतना गुस्सा दिखाया कि वह उसे वहीं छोड़कर चली आई। इस घटना को महिला ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

दरअसल, यह मामला अमेरिका का है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को यह शिकायत है कि उनके पति दिन में कम से कम चार घंटे वॉशरूम में बिताते हैं। वह करीब 4-5 बार वाशरूम जाते हैं और एक बार में 45 मिनट से ज्यादा का समय लगा देते हैं। पिछले काफी समय से महिला अपने पति की इस आदत की वजह से परेशान है।

इसी बीच हाल ही में महिला अपने पति के साथ एक होटल में गई हुई थी। सोशल मीडिया पर महिला ने इस घटना को बताते हुए कहा कि उनके पति ने 45 मिनट होटल के वॉशरूम में ही गुजार दिए। इसके बाद महिला को गुस्सा आ गया। पहले तो महिला ने अपने पति को मैसेज किया, जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने फोन भी किया लेकिन उनका फोन भी नहीं उठा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!