दरिंदे ने  मासूम के साथ दुष्‍कर्म कर गला घोंट दिया, भागते समय पकड़ाया तो फिर लोगों ने कर दिया अधमरा

दरिंदे ने  मासूम के साथ दुष्‍कर्म कर गला घोंट दिया, भागते समय पकड़ाया तो फिर लोगों ने

कर दिया अधमरा

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में चार वर्षीय बच्ची के साथ शनिवार की देर शाम एक युवक ने हैवानियत की। इसके बाद उसने गला दबाकर बच्‍ची को मार भी डाला। घटना की जानकारी स्वजन और मोहल्ले के लोगों को मिली। इसके बाद उनलोगों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर दरिंदे को पकड़ लिया। इसके बाद तो उसकी जमकर धुनाई कर दी। अधमरे हालत में उसका इलाज जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है।पकड़ा गया आरोपित मानपुर के पेहानी मोहल्‍ला निवासी मो सिद्धू है। आरोपित की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि आरोपित 2012 में भी दुष्‍कर्म व हत्‍या के मामले में जेल जा चुका है।

 

लोग इतने गुस्‍से में थे कि इसके बाद पंचायती अखाड़ा टीपीओ (Traffic Police Outpost) पर भी ईंट-पत्‍थर चलाना शुरू कर दिया। जवानों ने छुपकर जान बचाई। इसके बाद सूचना दिए जाने पर जिला मुख्‍यालय से फोर्स पहुंची। बावजूद लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। मशक्‍कत के बाद वे पीछे हटे। घटना की सूचना पर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार शाह व कोतवाली थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह पूरे दलबल के साथ पहुंचे। उचित कार्रवाई का आश्‍वासन देकर उन्‍हें शांत कराया।

बताया जाता है कि बच्‍ची का शव मिलने की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। इसी क्रम में मो सिद्धू पर लोगों की नजर पड़ी। उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इसके बाद खदेड़कर उसे दबोचा गया। उसे जमकर लोगों ने पीट दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया। लेकिन लोग उसे भीड़ के हवाले करने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में उनलोगों ने पंचायती अखाड़ा टीपीओ  पर हमला कर दिया। टीपीओ पर पथराव की सूचना पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल पहुंचा। लेकिन पीछे हटने को तैयार नहीं थे। वैसे स्थिति में अतिरिक्त बल मंगाया गया तब जाकर मामला शांत हो पाया। इस घटना से सनसनी फैली हुई है। देर रात तक पदाधिकारी और जवान घटनास्‍थल पर कैंप करते रहे।

 

यह भी पढ़े

सीवान में वृद्ध महिला के साथ दुष्‍कर्म, अगली बार दोस्‍तों को लेकर आने की धमकी दे गया आरोपी 

गर्भवती महिला कोरोनाकाल में घर से बाहर न निकलें : डॉ०माहे कायनात

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल

ट्रक ने ऑटो में मारी ठोकर, आँटो चालक की मौके पर मौत

महराजगंज नगर पंचायत वार्ड 6 में सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

गोरेयाकोठी में ग्रामीणों ने सड़ा चावल लेने से किया इनकार

सीवान पुलिस पस्‍त,अपराधी मस्त : तबातोड़ अपराधी दे रहे हैं घटनाओं का अंजाम

  बिहार में 8 जून के बाद खत्म हो सकता है लॉकडाउन 

कहर रफ्तार का : शादी से लौट रहे भोजपुर के तीन दोस्तों की अरवल जिले में सड़क दुर्घटना में गई जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!