Breaking

बिहार के दो युवकों की गोली मारकर हत्या.

बिहार के दो युवकों की गोली मारकर हत्या.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बच्चों के विवाद में किराना दुकानदार को मारी गोली.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सासाराम में काराकाटा थाना क्षेत्र के गोरारी एवं जमुआ के निवासी दो युवकों की उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह खबर मिलते ही उनके गांव में सनसनी फैल गई। परिजन रोने-बिलखने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरारी के निवासी घुघली यादव का पुत्र पिंटू कुमार यादव और जमुआ के निवासी जमींदार साह का पुत्र ओम कुमार की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई है। रविवार की सुबह में दोनों युवकों का शव मिर्जापुर जिला के चुनार के समीप सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की भरपूर कोशिश की।

मृतकों की शिनाख्त होने के उपरांत घटना की सूचना काराकाट थाना को दी गई। इस मामले में एक अन्य युवक की हत्या होने की बात कही जा रही है। तीसरा युवक अमरी तालाब के निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र पिंटू कुशवाहा है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है। यूपी पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।

बिहार के आरा के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर में एक किराना दुकानदार को गोली मार दी गयी। गोली उनके पेट में लगी है, जो अंदर फंसी है। उनका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित डॉ विकास सिंह के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी दुकानदार आनंद नगर निवासी अंजनी सिंह है। उनकी घर में ही किराना की दुकान है।

घटना का कारण बच्चों का विवाद बताया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी दुकान में बैठे थे। तभी एक अपाची बाइक पर सवार तीन लोग आ धमके और उनको गोली मार दी। उसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके घर के बच्चों का मोहल्ले के बच्चों के साथ मामूली विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था।

जख्मी के अनुसार उसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना इंचार्ज अविनाश कुमार और दारोगा कुंवर गुप्ता अस्पताल पहुंचे और जख्मी से घटना की जानकारी ली। पुलिस उस आधार पर मामले की छानबीन और गोली मारने वालों की पहचान करने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार फायरिंग में एक कुख्यात का नाम लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त कुख्यात की पहले पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोजपुर में पांच रोज एक बार फिर ठांय-ठांय शुरू हो गयी। शहर में दस रोज के बाद गोली चली है। इससे कुछ रोज से चली आ रही शांति को ग्रहण लगता नजर आ रहा है। शनिवार की शाम शहर में एक दुकानदार को गोली मार दी गयी। इससे पहले आठ मार्च की रात कोईलवर इलाके में बालू के विवाद में गोलियां चली थी। उस दौरान तीन बाप-बेटे को गोली मार दी गयी थी। वहीं तीन मार्च की रात शहर के रौजा मोहल्ले में हर्ष फार्यंरग में दो मौसरी बहनों को गोली लग गयी थी। उसके अगले दिन ही बड़हरा इलाके में भी हर्ष फार्यंरग में एक छात्रा को गोली लग गयी थी। हालांकि कोईलवर इलाके में बालू के विवाद में बाप-बेटे को गोली मारने के बाद से जिले में पूरी तरह से शांति थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!