अमनौर में पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

अमनौर में पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित अमनौर अगुआंन पर्यटक स्थल केंद्र मार्ग जाने वाली चौमुखी पथ के निकट पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। शुक्रवार को एक भव्य समारोह में राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय और सारण विकास मंच के संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिमा का लोकार्पण किया।

 

सभी अतिथियों ने पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।पूर्व प्राचार्य देवेंद्र सिंह ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया।पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह के पुत्र चन्देश्वर सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह के जीवन और कार्यों को याद किया गया और उनके आदमकद प्रतिमा के अनावरण से क्षेत्र के लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने संबोधन में पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह को समाजवादी और गरीबों के मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि धर्मनाथ सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन और समाजिक कार्यों में अपना सम्पूर्ण योगदान दिया और आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग धर्मनाथ सिंह की विचारधारा के साथ चलेंगे, समाज उन्हें ही स्वीकार करेगा।

 

उन्होंने इस चौक को धर्मनाथ सिंह के नाम से लोकाचार में लाने का आह्वान किया।धर्मनाथ सिंह की विरासत आज भी जीवित है। उनका नाम युगों-युगों तक अमर रहेगा। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा और राजनीति के लिए समर्पित किया और अपने कार्यों से लोगों के दिलों में बस गए।जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कहा
धर्मनाथ सिंह ने 1942 के ऐतिहासिक आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और विद्यार्थी जीवन को त्यागकर राजनीति में कदम रखा। उन्होंने मढ़ौरा के गोरा कांड में अपनी धरती से रक्त रंजित करते हुए धन्य किया।ये गरीब पिछड़ी जाति के मसीहा थे।

शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सिंह ने अपने जीवन में कई बार जेल यात्राएं कीं। उन्होंने 1957 में सिवान जिला के मैरवा थाना अंतर्गत भोपतपपूरा ग्राम के गरीबों और पिछड़ी जाति के लोगों के हित में आवाज उठाई और चार माह की जेल यात्रा की। इसके अलावा, उन्होंने 1960 में डॉ. राममनोहर लोहिया द्वारा राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह में भाग लिया और 6 माह की सजा के साथ 100 रुपये की आर्थिक दंड का सामना किया।

 

1967 और 1975 में बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में तरैया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने गरीबों और वंचितों के हित में काम किया और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह पैक्स अध्यक्ष बिजय कुमार बिद्यार्थी,मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह राजपूत डिक सिंह उप प्रमुख बिबेकानन्द राय पूर्व सरपंच अरबिंद सिंह मनोज सिंह मुखिया बिनय कुमार सोनू समेत सैकड़ो प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

छपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक सबडर्मल गर्भनिरोधक इम्पलांट की सुविधा

वाराणसी में पत्रकारों ने पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

व्यवस्था की मारी एक अबला बेचारी 

बिहार के मोतिहारी में पीएम मोदी की हुई जनसभा

प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!