ग्लोबल राइजिंग स्टार अवॉर्ड 2022 से सम्मानित हुए विक्रान्त ठाकुर

ग्लोबल राइजिंग स्टार अवॉर्ड 2022 से सम्मानित हुए विक्रान्त ठाकुर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सुबाष शर्मा‚ सीवान (बिहार)

देश के विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में कई लोग अपने स्तर पर निस्वार्थ भाव से निरंतर देश को आगे बढ़ाने में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, उन्हीं लोगों को प्रोत्साहित कर हम उनके जज्बे को सलाम करते है।उक्त बातें उक्त बातें इंद्रप्रस्थ एजुकेशनल रिसर्च एवं चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली की चेयरमैन श्रीमती काजल यादव ने सीवान जिला के गुठनी प्रखंड के शिक्षक विक्रान्त कुमार ठाकुर को ग्लोबल राइजिंग स्टार अवॉर्ड 2021 से सम्मानित करते हुए कही।

 

उन्होंने कहा कि देश के रियल स्टारों के द्वारा देश और समाज के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए इन्द्रप्रस्थ एजुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पटना के बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इणडस्ट्रीज के साहू जैन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में “ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021” से शिक्षक साहित्यकार सह पत्रकार विक्रान्त कुमार ठाकुर को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवम युवा मामलों के मंत्री श्री आलोक रंजन झा, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी मे चयनित लोगों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती काजल यादव ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से वैसे लोगों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है. इनमें हर क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं।सम्मानित किये जाने वाले लोगों में कलाकार, फैशन डिजाइनर, मॉडल, कवि, लेखक, पत्रकार, समाज सेवक, डॉक्टर, शिक्षक और खिलाड़ी समेत सभी वर्गो के लोग शामिल हैं। बता दें कि विक्रान्त ठाकुर को कई राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

 

शिक्षण कार्य के साथ ही श्री ठाकुर की दर्जनों रचनाओं कि साझा संग्रह के क़िताबों में छप चुकी है।इसके साथ ही वे राइजिंग बिहार वेव न्यूज़ पोर्टल के संपादक भी है तथा लगभग एक माह पहले उन्हें मुम्बई की एक संस्था राष्ट्रीय प्रतिभा स्वर्ण मयूर सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। श्री ठाकुर को इस उपलब्धि पर सिवान की सांसद श्रीमती कविता सिंह,अजय सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर,जिला सांसद प्रतिनिधि सुनील ठाकुर,डा• प्रकाश चंद्र कुशवाहा,डा• वर्तिका केसरी,डा•वीरेंद्र शर्मा, डॉ• मन्नू राय, डॉ•अर्चना पांडेय,डॉ•जनार्दन सिंह, डॉ• कन्हैया लाल गुप्ता,डॉ• शंभू यादव,राजेश पटेल,संजीव सिंह, विनोद ठाकुर,धर्मेंद्र ठाकुर, पंकज सिंह,राज रोशन तिवारी,विशाल कुमार,नन्दलाल सिंह, मनोज प्रसाद,गिरिवर पांडेय,सुबाष शर्मा, आनन्द प्रकाश,आदित्य राज, राज आर्यन समेत अन्य दोस्त मित्र शामिल है।

 

यह भी पढ़े

सीवान:जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 25 से उमेश पासवान ने किया नामांकन

ग्लोबल वार्मिग आज हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या!

क्‍यों बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के मामले आ रहे सामने?

रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार तो कंगना, धनुष और मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर

विराट कोहली की गलत मूव ने भारत की हार तय कर दी-जहीर खान.

धरना पर बैठे तेजप्रकाश को मनाने पहुंचे लालू प्रसाद यादव 

Leave a Reply

error: Content is protected !!