ऐसा क्या हुआ कि सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने दूल्हे को कर दिया नापसंद.

ऐसा क्या हुआ कि सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने दूल्हे को कर दिया नापसंद.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह में अजीबोगरीब घटना हुई। वरमाला हो गई। सात फेरे भी हो गए। जब सिंदूर दान की बारी आई तो दुल्हन मंडल से अचानक उठकर चली गई। दुल्हन ने कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है, इसलिए वह शादी नहीं करेगी। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।

इसी बीच दुल्हन के मां-बाप बेटी का समझाने पहुंचे, लेकिन लड़की नहीं मानी। दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा समेत बारात पक्ष के लोग समारोह स्थल पर ही धरने पर बैठ गए और शादी में हुए अबतक की खर्च हुई राशि लौटाने की मांग करने लगे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने लिखित में दिया कि वह शादी का खर्च लौटा देंगे। इसके बाद बारात वापस हो गई।

जानकारी के अनुसार मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी धुर्वा के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा से तय थी। 29 जून को विनोद बरात लेकर चंदा के घर पहुंचा। शादी की रस्में शुरू हुई। वरमाला हुई। दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे भी ले लिए, लेकिन जैसे ही सिंदूर दान की बारी आई दुल्हन मंडप से उठ कर चली गई। दुल्हन के अचानक मंडप से उठ जाने से अफरा तफरी मच गई। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। उसके बाद मां-बाप समझाने पहुंचे तो लड़की ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा उसे पसंद नहीं है।

लाख समझाने पर भी दुल्हन नहीं मानी 
पूरी रात सिंदूरदान पूरा करने के लिए लड़का और लड़की पक्ष दुल्हन को समझाते रहे लेकिन दुल्हन नहीं मानी। दूसरी तरफ दुल्हन द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़का पक्ष वाले धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक शादी में हुए खर्च की एक-एक पाई उन्हें नहीं मिल जाती वे यहां से नहीं जाएंगे।  सुबह दुल्हन पक्ष के लोग पहुंचे। उन्होंने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि वह खर्च की राशि धीरे-धीरे करके लौटा देंगे। इसके बाद बारात वापस हुई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!