पेशाब में जलन होने पर क्या खाना चाहिए

पेशाब में जलन होने पर क्या खाना चाहिए

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अक्सर कई बार लोगों को पेशाब करते समय तेज जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान रूप से पेशाब में जलन की सिकायत होती है। यह किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत या लक्षण हो सकता है। पेशाब में जलन की समस्या को अनदेखा नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह समस्या समय के साथ बढ़ सकती हैं और दैनिक कार्यों में हस्तक्षेप कर सकती है। पेशाब करते समय जलन होने के अनेक कारण हो सकते हैं और समय पर इसका उपचार नहीं किया जाए तो यह अनेक स्वास्थ्य समस्याओं को उत्पन्न कर सकती है। पेशाब में जलन की समस्या को कुछ घरेलू उपाय अपनाकर और अपने आहार में थोड़ा सा बदलाव कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

आज इस लेख में आप पेशाब में जलन होने के कारण और पेशाब में जलन का तुरंत इलाज करने के क्या खाना चाहिए के बारे में जानेगें।

पेशाब में जलन का कारण –  

पेशाब के दौरान जलन या दर्द होने की समस्‍या को डिस्‍युरिया (dysuria (painful urination)) कहा जाता है। पेशाब में जलन की समस्या अनेक कारणों से उत्पन्न हो सकती है, जिनमें शामिल हैं:

  • पर्याप्त पानी का सेवन न करने से जब शरीर में पानी की कमी होती है, तब पेशाब में जलन और अधिक बढ़ जाती है।
  • यदि कोई व्यक्ति पेशाब को अधिक समय तब रोककर रखता है और फिर यूरिन त्याग के लिए जाए तो उसे पेशाब पास होने के साथ में जलन का अहसास हो सकता है।
  • जब व्यक्ति अपने खाने में अधिक मात्रा में मिर्च, मसाले और तैलीय पदार्थों का सेवन करता है, तो उसे बार-बार यूरिन आने और पेशाब में जलन होने की समस्या होती है।
  • लिवर से जुड़ी समस्या या रोग से पीड़ित व्यक्तियों को भी पेशाब में तेज जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • इसके अलावा यह समस्या कुछ अन्तर्निहित समस्याओं जैसे- मूत्र मार्ग में संक्रमण, किडनी स्‍टोन और डिहाइड्रेशन आदि के कारण भी उत्पन्न होती है।

 

पेशाब में जलन होने पर क्या खाना चाहिए – 

कुछ लोगों को इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है, तो किसी को अधिक समय लग जाता है। अतः जो लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं, और पेशाब में जलन की समस्या से तुरंत निजात पाना चाहते हैं, वे निम्न के सेवन पर जोड़ दे सकते हैं:

पेशाब की जलन को दूर करे बेरीज (जामुन) –  

ऐसा माना जाता है कि ब्लूबेरी, रास्पबेरी, जामुन इत्यादि का सेवन यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है तथा पेशाब में जलन और दर्द से छुटकारा पाने का अचूक उपाय है। बेरीज में प्रोएंथोसायनिडिन (proanthocyanidin) पाया जाता है, जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मूत्र पथ (urinary tract) के अस्तर चिपके रहने से रोकने में मदद करता है। अतः पेशाब में जलन या दर्द की स्थिति में बेरीज (जामुन) खाने पर विशेष जोड़ देना चाहिए।

यूरिन में जलन का तुरंत इलाज प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ –  

सादा ग्रीक योगर्ट (Greek yogurt), अचार (pickles) और खट्टी गोभी (sauerkraut) जैसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन पेशाब में जलन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है, क्योंकि यह खाद्य पदार्थ निर्जलीकरण को रोकने और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

पेशाब की जलन में खाएं क्रैनबेरी –  

पेशाब की जलन में खाएं क्रैनबेरी - cranberries eat in case of Urinary Burning in Hindi

क्रैनबेरी का सेवन पेशाब में जलन का अचूक इलाज है। क्रैनबेरी में पाए जाने वाले रसायन, बैक्टीरिया को मूत्र पथ की दीवारों से दूर रखने का कार्य करते हैं। बिना चीनी वाले क्रैनबेरी जूस, क्रैनबेरी सप्लीमेंट्स या सूखे क्रैनबेरी का सेवन यूटीआई के जोखिम और लक्षणों को कम करने में सक्षम हो सकते हैं।

पेशाब में जलन होने पर खूब पानी पिएं –  

पेशाब में जलन या दर्दनाक पेशाब के अलावा यूटीआई की स्थिति में जितना संभव हो उतना पानी और तरल पदार्थ का सेवन करना आवश्यक होता है। पेशाब में जलन का घरेलू इलाज करने के लिए पानी का अधिक सेवन करना जरुरी होता है। क्योंकि यह उपाय पेशाब की आवृति को बढ़ावा देता है और मूत्र पथ (यूरिनरी ट्रैक्ट) से हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है।

उच्च फाइबर खाद्य पदार्थ का सेवन पेशाब की जलन में –  

फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे- जैसे केला, बीन्स, दाल, नट्स, ओट्स और अन्य साबुत अनाज का अधिक सेवन मल त्याग को प्रोत्साहित कर, मूत्राशय पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है, जिससे पेशाब में जलन, दर्द इत्यादि समस्याएं उत्पन्न नहीं होती है। इसके अलावा उच्च फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का नियमित सेवन शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

पेशाब जलन होने पर खाएं विटामिन सी आहार –  

पेशाब में जलन का घरेलू इलाज विटामिन सी - Burning urine home remedy vitamin C in Hindi

विटामिन सी का सेवन अधिक करने से निर्जलीकरण, मूत्र पथ में संक्रमण, पेशाब में जलन इत्यादि समस्याओं को रोकने में मदद मिल सकती है। विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ संक्रमण को रोकने के लिए मूत्र को अम्लीकृत करने में मदद कर सकता है।

पेशाब में जलन की दवा ओमेगा –3 फैटी एसिड –  

ठंडे पानी की मछली जैसे Salmon में ओमेगा -3 फैटी एसिड अधिक पाया जाता है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण मूत्र पथ में सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। चूँकि मूत्र पथ में सूजन की समस्या पेशाब में जलन और दर्द का कारण बनती है। अतः पेशाब में जलन का तुरंत इलाज करने के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड  एक अच्छा विकल्प है। जो व्यक्ति मछली नहीं खाते हैं, उनके लिए मछली के तेल का सेवन एक उत्तम विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़े

अगर नई- नई हुई है शादी तो शीशे के सामने करें यह काम, दोगुना होगा इंजॉय  

पुरुष देखते हैं इन 5 तरह के संबंध बनाने का सपना

हेल्‍दी सेक्‍स के लिए कितनी देर करना चाहिए इंटरकोर्स

सेक्‍स की भूख बढ़ाने के लिए अरब के राजकुमार कर रहे सोन चिरैया का शिकार, पैसा कमा रहे है इमरान  

ये मसाज साथी को वासना से पागल कर देंगी

महिलाएं अक्सर सेक्स के बारे में क्यों सोचती हैं?

नार्मल और सीजेरियन डिलीवरी के बाद कब से शुरू करना चाहिए से…..

Leave a Reply

error: Content is protected !!