पीरियड्स के बाद गर्भधारण का सही समय कब होता है ?

पीरियड्स के बाद गर्भधारण का सही समय कब होता है ?

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कई महिलाएं  व पुरुष सवाल पूछते हैं, पीरियड्स के बाद गर्भधारण का सही समय कब होता है? यदि आप भी उन महिलाओं  च पुरुषों में से एक हैं जिनके मन में भी यह सवाल है, तो आप निश्चित रूप से इस लेख को आगे पढ़ना चाहेंगी।यह लेख आपको बताएगा कि आपको पीरियड्स के बाद गर्भधारण कब करना चाहिए। यह लेख आपको यह भी बताएगा कि यदि आप पीरियड्स की तारीख के बाद गर्भधारण करना चाहतीं हैं तो आपको क्या करना चाहिए। तो जानिए अपना परिवार आंगें बढ़ाने से पहले आपको क्या करना चाहिए:

पीरियड शुरू होने के एक या दो दिन बाद तक महिला के गर्भवती होने की संभावना कम होती है। जैसे-जैसे समय बीतता है, मासिक धर्म के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

यदि आपके पीरियड्स 5 से 7 दिनों तक रहते हैं और उसके तुरंत बाद आप फिजिकल रिलेशन बनातीं हैं, तो आपके प्रेग्नेंट होने की बहुत संभावना है। यदि आपकी ब्लीडिंग 6 तारीख को बंद हो जाती है, तो पीरियड्स के बाद गर्भधारण करने के लिए 7 वें दिन फिजिकल रिलेशन बनाना आवश्यक है।

आप 11वे  दिन फिर से कोशिश कर सकतीन हैं क्योंकि इस समय आपके शरीर में ओव्यूलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह देखा गया है कि पुरुष के शुक्राणु एग को फर्टीलाइज करने के लिए 6 दिन तक फैलोपियन ट्यूब में प्रतीक्षा कर सकते हैं मतलब स्पर्म 6 दिन तक जीवति रहते हैं।

पीरियड्स के बाद प्रेग्नेंट होने का सही समय कब होता है?

आमतौर पर, ओव्यूलेशन के दिन (पीरियड आने से 12 से 14 दिन पहले) और उसके पांच दिन पहले, महिला की प्रजनन क्षमता बहुत अधिक होती है। एक महिला के लिए, यह समय 10 वें दिन और 17 वें दिन के बीच होता है। इसलिए यह पीरियड्स के बाद गर्भधारण का सही समय होता है।

पीरियड्स के बाद प्रेग्नेंट होने के लिए जरूरी है कि महिला साफ-सफाई का ध्यान रखे। यह महीने का वह समय होता है जब महिलाओं को असुरक्षित फिजिकल रिलेशन बनाने के कारण संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसलिए, यदि आप अपना परिवार शुरू करना चाहतीं हैं, तो फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले मासिक धर्म को पूरी तरह से ख़त्म हो जाने दें।

दूसरी ओर, यह कहा जाता है कि फर्टाइल तरल पदार्थ की अनुपस्थिति में, स्पर्म का जीवन काल 2 से 3 दिन या उससे भी कम होता है। अधिकांश महिलाओं में गर्भधारण ओवुलेशन से पहले दिन या उसके पांच दिन पहले से फिजिकल रिलेशन बनाने के कारण होता है। इसलिए यदि आप गर्भवती होना चाहती हैं तो आपको ओवुलेशन समय की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। ताकि आप ओवुलेशन के दौरान फिजिकल रिलेशन बनाये और जलसी प्रेग्नेंट हो जाएँ।

पीरियड्स के बाद गर्भवती होने की सबसे अधिक संभावना कब होती है?

ओव्यूलेशन से दो दिन पहले और ओव्यूलेशन के दिन फिजिकल रिलेशन बनाने से गर्भवती होने की सबसे अधिक संभावना होती है। 28-दिवसीय नियमित मासिक धर्म चक्र के आधार पर, यह कहा जा सकता है कि पीरियड के बाद 12 वें, 13 वें और 14 वें दिन फिजिकल रिलेशन बनाने से गर्भधारण की सबसे अधिक संभावना है।

गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के अनुसार, महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी यह महत्वपूर्ण है कि वे दोनों गर्भधारण करने की कोशिश करने से पहले अपनी शारीरिक जांच करवाएं क्योंकि इससे गर्भावस्था से जुड़ी कई समस्याओं की जाँच करने में मदद मिलती है।

मासिक धर्म चक्र के कितने दिन बाद, गर्भवती होने की कोई संभावना नहीं होती है?

जैसा कि इस लेख की शुरुआत में बताया गया है, की महिला ‘ओव्यूलेशन विंडो’ के तहत कुछ दिनों में साथी के साथ संबंध बनाने के दौरान गर्भवती होने की अधिक संभावना रखती है। इसी समय, विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि महिलाओं में ओव्यूलेशन विंडो पीरियड के 10 वें से 17 वें दिन तक सामान्य रूप से सक्रिय रहती है। यदि इस तथ्य को आधार के रूप में लिया जाता है, तो यह कहा जा सकता है कि मासिक धर्म के 17 वें दिन के बाद गर्भवती होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

क्या पीरियड्स के दिनों में आप गर्भवती हो सकती है?

पीरियड्स के दौरान गर्भधारण की संभावना पूरी तरह से ख़त्म नहीं होती है, लेकिन पीरियड्स के दिनों में गर्भवती होने की संभावना कम जरूर होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद महिला के शरीर में कुछ दिनों तक शुक्राणु रह सकते हैं। इस बीच, ओव्यूलेशन प्रक्रिया समय से पहले शुरू हो सकती है यदि लड़की की पीरियड साइकिल 21 से 24 दिनों की है। यही कारण है कि पीरियड्स के दौरान भी गर्भवती होने की संभावना होती है। ध्यान रखें कि यह केवल एक अपवाद है। जरूरी नहीं आप हर बाद पीरियड में फिजिकल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंट हो जाएँ।

पीरियड्स के बाद गर्भधारण का सही समय कब होता है? का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

डायबिटीज : टाइप 1 और टाइप 2 में क्या है अंतर ? 

सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गया एंबुलेंस चालक 

पटना में अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर में लगी आग, दम घुटने से मां और बेटे की मौत

गन्ने के रस से एक बार फिर से सेनेटाइजर बनना शुरू

भाजपा पदाधिकारी के परिजन की इलाज के अभाव में मौत, पार्टी नेताओं से लेकर अधिकारियों तक लगाते रहे गुहार

अक्टूबर और मार्च में बार-बार आ सकती है कोरोना की नई लहर, दूसरी लहर भी चलेगी लंबी

Leave a Reply

error: Content is protected !!