बिहार के मुंगेर में 12 कट्ठा जमीन के लिए क्यों हुआ खूनी संघर्ष?

बिहार के मुंगेर में 12 कट्ठा जमीन के लिए क्यों हुआ खूनी संघर्ष?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के मुंगेर जिले में 12 कट्ठा 3 धूर जमीन के लिए दो पक्षों में जारी अदावत खूनी संघर्ष में बदल गई। इसमें तीन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस खूनी संघर्ष की शुरुआत शुक्रवार की दोपहर को हुई जब दोनों पक्ष के बीच मारपीट के बाद तनाव का माहौल बन गया। इसके बाद रात आठ बजे दोनों पक्षों के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक पक्ष के सागर कुमार महतो की मौत हो गई। सागर की मौत के बाद दूसरा पक्ष तैश में आ गया और उसने चंदन के घर पर हमला कर दिया। चंदन घर पर नही मिला तो उसके पिता जयजय राम साव और भाई कुंदन साव की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया है।

घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मोकबिरा चांय टोला की है। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल हैं। करीब दो घंटे तक गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से आर्मी जवान चंदन साव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद विराट टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि ग्रामीण दहशत में हैं।

जमीन को लेकर कई वर्षों से चल रहा था विवाद 
जानकारी के अनुसार 12 वर्ष पूर्व ओम प्रकाश सहनी ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जे को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। रात आठ बजे दोनों पक्षों के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें 26 वर्षीय कुंदन साह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर ही 18 वर्षीय सागर बिंद और 55 वर्षीय जयजय राम साव की मौत हो गई। सदर अस्पताल में रात 11:30 बजे तक दो लोगों का ही शव पहुंचा था। जिसमें सागर बिंद और कुंदन साव का शव शामिल है। जबकि जयजय राम साव का शव देर रात तक अस्पताल नहीं पहुंचा।

इस बारे में मुंगेर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। एक पक्ष से जयजय राम साव व उनके पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो की मौत हुई है। पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!