महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, रोहित मिश्रा, स्टेट डेस्क

सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक महिला को अगवा कर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपित बादल मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। महिला के बयान पर प्रमोद मंडल व बादल मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद की तलाश में छापेमारी हो रही है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

महिला को शौच को गई थी घर से बाहर

पीडि़ता का कहना है कि सुबह वह गांव के तालाब के समीप शौच को गई थी। वापस आ रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठे प्रमोद मंडल व बादल मंडल ने उसे पकड़ लिया। दोनों उसे खींचकर घर ले गए। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। फिर दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। पीडि़ता को जबरन घर के अंदर ले जाने की घटना समीप ही खेल रहे कुछ बच्चों ने देख ली। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को जाकर बताया। मौके पर पीडि़ता के स्वजन व कुछ गांव वाले पहुंचे तो आरोपितों ने दबंगई दिखाई। मारपीट की।

आरोपितों के पक्ष में कई ग्रामीण पहुंचे थाना

देर रात आरोपित पक्ष की ओर से गांव के अनेक लोग थाने पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि बादल मंडल का मवेशी पीडि़ता का धान खा गया था। इस कारण कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हुई थी। इसी कारण षड्यंत्र कर झूठे मुकदमे में दोनों युवकों को फंसाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि घटना की तह तक जाकर पुलिस कार्रवाई करे। कहा कि निर्दोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!