मकई के खेत में जला रहे थे, मायके वालों के आने पर भागे; पुलिस ने अधजले शव को निकाला

Quiz banner

मकई के खेत में जला रहे थे, मायके वालों के आने पर भागे; पुलिस ने अधजले शव को निकाला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सेंट्रल डेस्कः

मुजफ्फरपुर35 मिनट पहले

मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए पूजा देवी(21) की ससुराल में हत्या का मामला सामने आया है। उसके शव को ससुराल के लोग मकई के खेत में ले जाकर दाह संस्कार कर रहे थे। इसी बीच मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस को भी बुलाया गया। फिर ससुराल के सभी लोग मौके से फरार हो गए। मायके वालों का आरोप है कि पूजा की हत्या की गई है। मामला हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की है।

 

अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया है। मृतक की जितेंद्र सहनी की पत्नी है। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने का आरोप लगाया है।

इस मामले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि शव जलाने की सूचना मिली थी। मायके वालों ने हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया था। सूचना के आधार पर अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

दहेज में बाइक नहीं देने पर हत्या कर शव जलाने का आरोप

मृतक पूजा देवी के मामा ओमप्रकाश सहनी ने बताया कि 3 साल पहले पूजा की शादी हुई थी। उसे दो वर्ष का एक बेटा भी है। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक ठाक था। लेकिन, बाद में ससुराल के लोग दहेज मांगने लगे। बोला जाता था कि बाइक दो नहीं तो लड़की को लेकर जाओ। लड़की के पिता पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। बाइक देने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

ग्रामीणों ने मायके वालों को सूचना दी

वहीं, चाचा ने बताया कि गांव के ही लोगों से जानकारी मिली की लड़की को मार दिया गया है। उसका शव छिपाकर कर जलाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर वे लोग लड़की के ससुराल पहुंचे। घर पर कोई नहीं था। खोजबीन किए तो पता चला कि सब कोई मकई के खेत की ओर गए हैं। वहा पहुंचे तो देखे की शव को जलाया जा रहा है। पुलिस को कहकर चिता बुझाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।

 

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!