सोन नदी किनारे गई किशोरी संग युवक ने किया दुष्‍कर्म

सोन नदी किनारे गई किशोरी संग युवक ने किया दुष्‍कर्म

श्रीनारद मीडिया, रोहित मिश्रा, स्टेट डेस्क

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले की जांच पुलिस कर ही रही थी कि सोन नदी किनारे गई एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का एक और मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित विक्की कुमार चन्द्रपुरा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

शौच के लिए नदी किनारे गई थी किशोरी 

बताया जा रहा कि कोईलवर के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी घटना के समय सोन नदी किनारे बांध के पास शौच करने गई हुई थी। उसी दौरान नामजद आरोपित ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ जबरन मुंह काला किया। घटना के बाद घर लौटी पीड़िता ने इसकी जानकारी स्‍वजनों को दी। परिवार वाले सकते में आ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित विक्की को धर दबोचा।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार

कोईवलर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीसरे आरोपित को भी धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित प्रीतम कुमार धनडीहा गांव का निवासी है। पूर्व में पकड़े गए नामजद आरोपित संजीत राय की निशानदेही पर उसकी गिरफ्तारी हो सकी। जबकि, चंदन की तलाश जारी है। इससे पूर्व पकड़ा गया आरोपित सुजीत राय उर्फ संजीत राय कोईलवर का निवासी है।

ट्यूशन पढ़ कर लौट रही किशोरी से किया था दुष्‍कर्म

मालूम हो कि कोईलवर थाना के एक गांव की नाबालिग किशोरी ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में तीन युवक उसे जबरन पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म कर फिर उसे छोड़ दिए थे। बाद में किशोरी ने स्वजनों को इसकी जानकारी दी थी। इस बीच सोमवार को दो नामजद समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!