बिहार के दरभंगा में लूट के दौरान फायरिंग में युवक की मौत.

बिहार के दरभंगा में लूट के दौरान फायरिंग में युवक की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

चार साल के बेटे को लेकर महिला युवक संग फरार.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के मशरफ बाजार में किराना व्यवसायी नारायण गामी से लूट की घटना हुई। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गयी फायरिंग में गोली लगने से एक स्थानीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मशरफ बाजार के ही दिलीप साह के पुत्र दीपू साह के रूप में की गयी है। घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है।

इस संबंध में हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने बताया कि पीड़ित नारायण गामी उनका भतीजा है। वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे झोला छीन लिया और भागने लगे। स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को खदेड़ना शुरू किया। युवकों ने बदमाशों को करीब दो सौ मीटर तक खदेड़ा। इस दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग की गयी। गोली लगने से दीपू साह घायल हो गया। लोग उसे डीएमसीएच ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय युवकों की गिरफ्त में आए दो में से एक बदमाश किसी तरह भाग निकला। दूसरे बदमाश की युवकों ने जमकर पिटाई की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना मिलने पर एसएसपी बाबू राम तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके हाथ में एक झोला था, जिसमें कुछ सामान रखा था। दो बदमाशों ने व्यवसायी से उनका झोला छीन लिया।

स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। उसी दौरान बदमाश ने गोली चला दी जिससे स्थानीय एक युवक की मौत गोली लगने हो गई। लोगों ने एक अपराधी की पिटाई कर दी है। अभी वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। इस कारण घटना में शामिल बदमाशों की पहचान नहीं हो पायी है। बदमाश अभी भर्ती है। तबीयत में सुधार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

कहा जाता है कि प्यार के आगे इंसान सबकुछ भूल जाता है। अंधे प्यार के आगे नाते-रिश्तेदारों की दुहाई भी फीकी नजर आती है। एक-दूसरे की मोहब्बत में पड़ा इंसान किसी की परवाह नहीं करता। फिर चाहें सामने परिवार वाले हों या खुद का बच्चा। इसी तरह का एक मामला फिर देखने को मिला है। यहां तीन बच्चों की मां एक युवक से प्यार हुआ तो उसने प्यार के आगे सबको ठुकरा दिया। सबकुछ भुलाकर वह अपने प्यार के साथ जिंदगी का सफर  तय करने का सपना देखने लगी। बेरहम मां को न तो अपने बच्चों की फिक्र थी और न ही अपने पति की। वह तो केवल प्यार में अंधी थी। महिला के पति ने भी बच्चों की खातिर उसके पास लौटने की मिन्नत की लेकिन महिला नहीं मानी।

मामला बक्सर जिले के डुमरांव नगर का है। यहां की पाइप फैक्ट्री मोहल्ले में तीन बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद महिला ने अपना पूरा जीवन प्रेमी के नाम कर दिया। महिला प्रेमी के सपनों में दिन रात खोती चली गई। एक दिन महिला ने पति से अलग रहने का फैसला किया तो प्रेमी के साथ भागने की योजना बना डाली। एक रात महिला प्रेमी के साथ मिलकर चार वर्षीय बेटे को लेकर घर से भाग गई। घर में दो बच्चों को अकेला छोड़ गई। महिला के चलते जाने की खबर जब परिवार को लगी तो हड़कंप मच गया। महिला का पति बेटे की तलाश में ढाई महीने से चक्कर लगा रहा है लेकिन न तो महिला का पता चला और न ही उसके बेटे का। पुत्र वियोग में पिता तड़प उठा है।

महिला का पति एक बात कह रहा है कि जिसको उसने जी भर के चाहा उसी ने उसे धोखा दे दिया। पिता ने बेटे को हर जगह तलाशा। मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंचायत रोजगार सेवक देवनारायण प्रसाद ने थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया है कि बक्सर जिला के डुमरांव स्थित सुप्रभात स्टील फैक्ट्री मोहल्ला स्थित मकान में अपने प्रेमी सोनू कुमार, पिता उमेश प्रसाद, ग्राम एकौना, थाना सिमरी के साथ मिलकर आवश्यक दस्तावेज और दो लाख से ज्यादा के जेवरात लेकर फरार हो गई है। वह अपने साथ उसका चार साल का बेटा भी ले गई है। पिता ने बेटे की बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!