किसानों की कर्ज माफ करेगी कांग्रेस

 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।
इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए शनिवार को बाराबंदी के तीन ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई।
इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली बिल आधा करने सहित सात बड़े वादे किए।
क्या है कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा?
बता दें कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने और अपनी भावी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय किया है।
इसके लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है। पहला रूट बाराबंकी-बुंदेलखंड, दूसरा सहारनपुर से मथुरा और वाराणसी से रायबरेली का होगा।
यह यात्रा 1 नवंबर के पूरी होगी। इन यात्राओं के जरिए कांग्रेस लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहती है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

इंडिया टुडे के अनुसार, बाराबंकी के तमरसेपुर ग्राम में प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी ने सात प्रमुख घोषणाएं की।
उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
कांग्रेस की सरकार बनने पर गेहूं व धान का समर्थन मूल्य 2,500 – 2,500 रुपये और गन्ने का 400 रुपया प्रति क्विंटल किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने ये भी की घोषणाएं
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट आरक्षित कर चुकी है। इसके साथ ही इंटर पास छात्राओ को स्मार्ट फोन तथा स्नातक छात्राओं को इलेक्टि्रक स्कूटी दी जाएगी।
इसके अलावा सरकार बनने पर गरीबों को 25,000 – 25,000 रुपए की मदद, सबका बिजली बिल आधा तथा कोरोना काल का बिल माफ किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ‘हम वचन निभाएंगे’ का नारा भी लांच किया।

कांग्रेस ने पहले भी माफ किया है 72 हजार करोड़ का कर्ज- प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि किसान जानते हैं कि वह कितने सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं। सब जानते हैं कि कांग्रेस ने पहले भी किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए थे। भाजपा के शासन में यूरिया और खाद महंगी हो गई है। बिजली का बिल बढ रहा है। आप कर्ज में डूब रहे हैं इसलिए हमने कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से आगे आकर लड़ने की अपील की।

प्रियंका गांधी ने कहा, “हम किसानों के हितैषी हैं। उत्तर प्रदेश में हाल ही में लखीमपुर खीरी में क्रूरता से किसानों को कुचलकर मारा गया है। यह ऐसा हादसा है जिससे पूरे देश को समझ आ रहा है कि यह सरकार किसानों का कैसे भला कर रही है।” ​
उन्होंने कहा, “जिसने किसानों को कुचला उस को पकडऩे में सरकार ने कितनी देरी लगाई। आज तक उसका पिता मोदी सरकार में मंत्री है। यह तो इनके काम की मिसाल है।”

प्रियंका ने खेतों में जाकर की महिलाओं से मुलाकात
प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना करने के दौरान प्रियंका गांधी ने खेतों में जाकर महिलाओं से भी मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें खाना खिलाया।
वहीं, प्रियंका ने भी उन महिलाओं के गले लगाकर अपने हाथ से खाना खिलाया। जब महिलाएं प्रियंका गांधी को ज्यादा खाना खिलाने लगती है तो वह कहती हैं कि उनके भाई ने उनके कम खाने को कहा है, क्योंकि वह मोटी हो रही है। इस पर वहां मौजूद सभी महिलाएं ठहाके लगाकर हंसती है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!