Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पढ़िए महा एग्जिट पोल , जानिए किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितने सीट दिए - श्रीनारद मीडिया

पढ़िए महा एग्जिट पोल , जानिए किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितने सीट दिए

विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP को बहुमत के आसार
उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP को बहुमत के आसार।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिक्ट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।
ज्यादातर मीडिया संगठनों के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिलने उम्मीद जताई है, जबकि गोवा में कांटे का मुकाबला है।
इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को पूर्ण बहुमत मिलना बताया गया हैं। यहां कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो सकती है।
उत्तर प्रदेश
ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रहा बहुमत
उत्तर प्रदेश को लेकर जारी तमाम एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिल रहा है, लेकिन सीटों में कमी दिखाई गई है।
रिपब्लिक-PMARQ ने कुल 403 सीटों में से भाजपा को 240, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 140 और बसपा को 17 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
इंडिया न्यूज ने भाजपा को 222-260, सपा गठबंधन को 135-165, बसपा को चार से नौ, न्यूज 18 पंजाब P-MARQ ने भाजपा को 240, सपा गठबंधन 140 और बसपा को 17 सीटें दी हैं।
अन्य
अन्य एग्जिट पोल्स में भी भाजपा की बन रही सरकार
टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 225, सपा गठबंधन को 151, बसपा को 14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
इसी तरह टीवी9 पोल स्टार ने भाजपा को 211-225, सपा गठबंधन को 146-160, बसपा को 14-24, टाइम्स नाऊ वीटो ने भाजपा को 225, सपा गठबंधन को 151, बसपा को 14, ETG-रिसर्च ने भाजपा को 235, सपा गठबंधन को 156 और बसपा को छह सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
पंजाब
ज्यादातर एग्जिट पोल में AAP को मिल रहा है बहुमत
पंजाब को लेकर जारी ज्यादातर एग्जिट पोल में AAP को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया गया है।
आज तक-एक्सिस और इंडिया टुडे एक्सिस माय ने 117 सीटों में से AAP को 76-90, कांग्रेस को 19-31 और भाजपा 0-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
रिपब्लिक टीवी और पी-मार्क ने AAP को 62-70, कांग्रेस को 23-31 और शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 16-24 सीटें दी हैं।
ABP-C वोटर्स ने AAP को 51-61, कांग्रेस 22-28 और SAD को 20-26 सीटें दी हैं।
अन्य
अन्य एग्जिट पोल्स में भी AAP को बहुमत
टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में AAP को 70, कांग्रेस को 22 और SAD को 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इसी तरह न्यूज 24 टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार, AAP को 100, कांग्रेस को 10 तथा SAD को छह सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
हालांकि, टीवी9 पोल स्टार ने AAP को 56-61, कांग्रेस को 24-29, SAD को 22-26 और अन्य को छह सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
उत्तराखंड
उत्तरखंड़ में भी भाजपा को मिलता दिख रहा है बहुमत
एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तरखंड में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय और आज तक-एक्सिस ने 70 सीटों में से भाजपा को 36-46 और कांग्रेस को 20-30 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
इंडिया टीवी CNX ने भाजपा को 35-43, कांग्रेस को 24-32 और रिपब्लिक टीवी ने भाजपा को 35-39 और कांग्रेस को 28-34 सीटें दी हैं।
हालांकि, ABP-C वोटर्स ने कांग्रेस को 32-38 और भाजपा को 26-32 सीटें दी हैं।
अन्य
अन्य एग्जिट पोल्स में उत्तराखंड की यह है स्थिति
टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा को 37, कांग्रेस को 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इसी तरह न्यूज 24 टुडे के एग्जिट पोल में भाजपा को 43 और कांग्रेस को 24, टीवी9 पोल स्टार ने कांग्रेस को 33-35 और भाजपा को 31-33, टाइम्स नाऊ वीटो ने भाजपा को 37 और कांग्रेस को 31 और न्यूज 18 पंजाब P-MARQ ने भाजपा को 35-39 और कांग्रेस को 28-34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
गोवा
गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान
गोवा को लेकर जारी किए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में कुल 40 सीटों में से भाजपा को 14-18, कांग्रेस को 15-20, तृणमूल कांग्रेस (TMC) को दो-पांच सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।
ABP-C वोटर्स ने भाजपा को 13-17, कांग्रेस 12-16, TMC पांच से नौ और इंडिया न्यूज ने भाजपा 14-18, कांग्रेस 15-20 और TMC को दो से पांच सीटें दी हैं।
जानकारी
अन्य एग्जिट पोल में यह है गोवा में स्थिति
इंडिया टीवी-CNX ने भाजपा को 16-22, कांग्रेस को 11-17 और TMC को एक से दो सीटें दी है। न्यूज 18 पंजाब P-MARQ ने भाजपा को 13-17, कांग्रेस 13-17 और टाइम्स नाऊ नवभारत ने भाजपा को 14, कांग्रेस 16 और TMC को छह सीटें दी हैं।
मणिपुर
मणिपुर में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना
अधिकरत एग्जिट पोल के अनुसार, मणिपुर में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में कुल 60 सीटों में से भाजपा को 33-43, कांग्रेस को चार से आठ, अन्य को 10-23 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।
ABP-C वोटर्स ने भाजपा को 23-27, कांग्रेस 12-16 और NPP को 10-14, इंडिया न्यूज ने भाजपा को 23-28, कांग्रेस को 10-14 और अन्य को आठ से 14 सीटें दी हैं।
जानकारी
अन्य एग्जिट पोल में क्या है मणिपुर की स्थिति?
न्यूज 18 पंजाब P-MARQ ने भाजपा को 23-31, कांग्रेस 11-17 और इंडिया टीवी ग्राउंट जीरो रिसर्च ने भाजपा को 26-31, कांग्रेस को 12-17 और डेमोक्रेसी टाइम्स नेटवर्क ने भाजपा को 32, कांग्रेस को 15 और अन्य को नौ सीटें दी हैं।
चुनाव
पांच राज्यों में कब-कब हुए थे चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान सम्पन्न हुआ है। इसी तरह मणिपुर में 28 फरवरी को पहले और 5 मार्च को दूसरे चरण का मतदान हुआ था।
इसके अलावा गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी और पंजाब में 20 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था।
इन सभी राज्यों के चुनावों की मतगणना 10 मार्च को एकसाथ होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!