दरौंदा पैक्स चुनाव परिणाम के बाद विजयी उमीदवारों को मिला प्रमाण पत्र।
सिवान जिले के दारौंदा प्रखंड के 12 पंचायतों के पैक्स चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ।
*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W
*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagroup
श्री नारद मीडिया, उत्तम कुमार, दारौंदा, सिवान, बिहार।
चुनाव के परिणामों में रसूलपुर पैक्स से अध्यक्ष पद पर रामेश्वर राय, सिरसांव पैक्स अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार उर्फ छोटकू सिंह, जलालपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर राकेश गिरि, पकवलिया पैक्स अध्यक्ष पद पर शशि सिंह, कोडारी कला पैक्स अध्यक्ष पद पर तारा सिन्हा, पांडेयपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर विकाश यादव, कोथूआ सारंगपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर जय नारायण सिंह, शेरही पैक्स अध्यक्ष पद पर शिवपारस यादव, बाल बंगरा पैक्स अध्यक्ष पद पर जगलाल राय, रूकुन्दीपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर संजू देवी निर्वाचित हुई सभी विजयी घोषित उमीदवारो को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
इसमें रसूलपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी रामेश्वर राय को 615 वोट मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश राय को 575 वोट मिले। सिरसांव पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी संजीव कुमार उर्फ छोटकू सिंह को 406 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह को 158 मत मिले।
जलालपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी राकेश गिरि को 682 मत मिले। जबकि
निकटतम प्रतिद्वंद्वी पप्पू सिंह को 667 मत मिले। पकवलिया पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी शशि सिंह को 667 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिथलेश सिंह को 445 मत मिले।
कोडारी कला पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी तारा सिन्हा को 344 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश यादव को 252 मत मिले। पांडेयपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी विकाश कुमार को 772 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैलेश यादव को 326 मत मिले। कोथुआ सारंगपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी जयनारायण सिंह को 387 मत मिले।
शेरही पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी शिव पारस यादव को 530 मत मिले। जबकि, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रत्नेश यादव को 242 मत मिले। बाल बंगरा पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी जगलाल राय को 442 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार यादव को 208 वोट मिले।
परिणाम आने के बाद समर्थकों ने ख़ुशी में अबीर गुलाल लगाया।