Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
एकमा के 18 पंचायतों में 13 नये और पांच पुराने मुखिया हुए निर्वाचित - श्रीनारद मीडिया

एकमा के 18 पंचायतों में 13 नये और पांच पुराने मुखिया हुए निर्वाचित

एकमा के 18 पंचायतों में 13 नये और पांच पुराने मुखिया हुए निर्वाचित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

एकमा के तीनों सीट पर नये जिला परिषद सदस्य जीते

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

इंजीनियरिंग कॉलेज छपरा में एकमा प्रखंड के 18 पंचायतों के विभिन्न पदों के पंचायत चुनाव की मतगणना प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर व वरीय अधिकारियों की कड़ी निगरानी में गुरुवार की देर रात तक जारी रही।
मतगणना में जिला परिषद के सभी तीन सीटों पर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य चुनाव हार गए हैं। मतदाताओं ने पुराने को नकारते हुए तीनों नये जिला परिषद सदस्य को चुना है।
इस बीच निवर्तमान प्रखंड प्रमुख अंजू देवी अपनी पंचायत समिति सदस्य के पद को बचाने में कामयाब रही हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो मुखिया पद के कुल 18 पदों में से मात्र पांच निवर्तमान मुखिया ही अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। जबकि इस बार 13 नये मुखिया के चेहरों पर मतदाताओं ने अपना विश्वास व्यक्त किया है।
मतगणना के दौरान सबसे पहला मुखिया पद हेतु देवपुरा पंचायत का रिजल्ट घोषित हुआ। जहां से निवर्तमान मुखिया गुड़िया देवी 1225 मत पाकर चौथी बार मुखिया निर्वाचित हुईं हैं। यहां निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार को 1206 वोट मिले हैं। उधर देवपुरा गांव निवासी मुन्ना शाही की पत्नी गुड़िया देवी के पुनः मुखिया निर्वाचित होने से समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं नवनिर्वाचित मुखिया गुड़िया देवी ने इसे देवपुरा पंचायत की जनता की जीत बताया है।
वहीं रसूलपुर पंचायत से महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेम नारायण साह की बहन और रसूलपुर बाजार के प्रसिद्ध आलू व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद की पत्नी रीता देवी पहले प्रयास में ही 1341 मत पाकर मुखिया निर्वाचित हुईं हैं। यहां निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुषमा कुमारी सिंह को 1211 वोट मिले हैं।
वहीं बनपुरा पंचायत से भूषण साह 1752 मत पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया विनोद कुमार गोंड को हराया है। श्री गोंड को 1193 मत मिले हैं।


अतरसन पंचायत से निवर्तमान मुखिया किरण देवी 1907 वोट पाकर पुनः चुनाव जीत गई हैं। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वसंती देवी को 1540 वोट पाकर संतोष करना पड़ा है। असहनी पंचायत से नया चेहरा अखिलेश यादव 1374 वोट पाकर मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार दुबे उर्फ साधु दुबे को 1284 वोट मिले हैं। बलिया पंचायत से नया चेहरा अशोक कुमार 1446 मत पाकर मुखिया निर्वाचित हुए हैं। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरिता कुमारी को 1098 वोट मिले हैं। नवादा पंचायत से निवर्तमान मुखिया गणेश कुमार साह 2399 मत पाकर फिर चुनाव जीते हैं। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अली अख्तर मियां को 2014 वोट पाकर हार का सामना करना पड़ा है। चनचौरा पंचायत से नया चेहरा सावित्री देवी 1404 मत पाकर मुखिया निर्वाचित हुईं हैं। जबकि निवर्तमान मुखिया विजय कुमार उपाध्याय चुनाव हार गए हैं। वहीं आमडाढ़ी पंचायत से निवर्तमान मुखिया चंदा सिंह दुबारा चुनाव जीतकर अपने ससुर व पूर्व मुखिया सुग्रीम सिंह की प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रही हैं।
एकसार पंचायत से निवर्तमान मुखिया जयराम साथ दुबारा चुनाव जीत गए हैं। वहीं हुस्सेपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया गिरिजा देवी चुनाव हार गई हैं। यहां से पूर्व मुखिया बच्चा सिंह की पत्नी वैजयंती देवी नया मुखिया निर्वाचित हुईं हैं। वहीं पचुआ पंचायत से नया चेहरा उर्मिला देवी, माने पंचायत से नया चेहरा अनिता देवी, परसा पूर्वी पंचायत से अनिता देवी, परसा उत्तरी पंचायत से उमरावती देवी और परसा दक्षिणी पंचायत से काजल तिवारी आदि सभी नया चेहरा वाले मुखिया निर्वाचित हुईं हैं। उक्त पंचायतों से निवर्तमान मुखिया क्रमशः माला देवी, ममता देवी, अशोक राय, मुन्ना प्रसाद व सिंधु देवी को हार का सामना करना पड़ा है। फुचटी कला पंचायत से नया चेहरा महेश्वर राय व रामपुर बिंदा लाल से नया चेहरा रीता देवी मुखिया पद का चुनाव जीत कर आए हैं।
इसी क्रम में एकमा प्रखंड में जिला परिषद की तीन पदों हेतु गुरुवार को मतगणना के दौरान सभी सीटों पर निवर्तमान जिला परिषद प्रत्याशियों को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। एकमा की जिला परिषद भाग-1 से इंदु देवी कुल 9900 मत प्राप्त कर विजयी हुई हैं। एकमा भाग-2 से जिला परिषद सदस्य पद पर अनिल कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कुल 5164 मत पाकर विजयश्री हासिल किया है। यहां से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य व प्रत्याशी रुपेश कुमार सिंह उर्फ छोटू 2411 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।
इसी प्रकार एकमा भाग-3 से
रमावती सिंह कुल 8248 मत प्राप्त कर विजयी हुई हैं। यहां से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य व प्रत्याशी बेबी देवी मत 6569 प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहीं हैं।

यह भी पढ़े

एकमा प्रखंड के किस पंचायत में कौन बना मुखिया, किसकों कितना मिला मत पढ़े खबर

एकमा में जिला परिषद के तीन सीटों पर  इंदु देवी, अनिल कुमार सिंह , रामवती सिंह हुई विजयी, किसकों कितना मिला मत पढ़े खबर

भगवानपुर हाट के किस पंचायत से कौन बना बीडीसी, किसको कितना मिला मत पढ़े खबर

गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड से किस पंचायत में कौन  बना सरपंच, किसको कितना मिला वोट, पढ़े खबर

लकड़ी नबीगंज के किस पंचायत से कौन बना मुखिया, किसको कितना मिला मत पढ़े खबर

भगवानपुर हाट प्रखंड के तीन जिला परिषद सीट पर फजले अली, सुशील कुमार, बबीता देवी 2 हुई विजयी, किसको कितना मिला मत पढ़े खबर

Leave a Reply

error: Content is protected !!