Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अमीर बनने के 187 वास्तु सूत्र और उपाय | Vastu Tips For Money in Hindi - श्रीनारद मीडिया

अमीर बनने के 187 वास्तु सूत्र और उपाय | Vastu Tips For Money in Hindi

अमीर बनने के 187 वास्तु सूत्र और उपाय | Vastu Tips For Money in Hindi

 

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

अमीर बनने के वास्तु उपाय : Vastu Tips for Wealth and Happiness

  1. फगशुई में बागवा की आठ दिशाओं में दक्षिण-पूर्व को धन एवं समृद्धि की दिशा माना जाता है। इसलिए दक्षिण-पूर्व को क्रियाशील रखना अत्यंत आवश्यक है।
  2. उत्तर दिशा व्यापार की दिशा मानी जाती है। अगर उत्तर दिशा उन्नत होगी, क्रियाशील होगी, तो व्यापार फलेगा-फूलेगा।
  3. ध्यान रखें कि उत्तर दिशा में नकारात्मक ऊर्जा जमा न होने पाए।
  4. अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को ऊर्जित करें।
  5. घर या ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा में किसी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। अगर यहां अवरोध हुआ, तो उसके कारण मृतक ऊर्जा की उत्पत्ति अधिक होगी।
  6. यह ध्यान रखें कि लोटे, तांबे, चांदी आदि धातु की कोई मूर्ति, नीचे की ओर केंद्रित करती कोई तस्वीर, बहता हुआ पानी, ठहरे हुए जल की तस्वीर, बहुत बड़ा दरवाजा, खिड़की, देनदारी के बिल, पर्चे, पूजा का स्थान (मंदिर) कचरा, उदासी वाली तस्वीर, आपके, बैठने के स्थान के ऊपर बीम, टॉड आदि में से कुछ भी हो, अपने गिर्द न रहने दें।
  7. ऑफिस में मेज के ऊपरी हिस्से को ऊर्जावान बनाएं। मेज को ऊर्जावान बनाने के लिए, मेज पर पूर्व दिशा में ताजे फूलों का गुलदस्ता रखें।
  8. मुरझाए फूलों को तत्काल हटा दें। ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।
  9. vastu for getting rich – व्यापार स्थल पर दक्षिण-पूर्व कोने में एक छोटा-सा हरा भरा सुंदर पौधा रखें। इससे व्यापारी का आत्मविश्वास बढ़ता है। यह धन वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होता है।
  10. ऑफिस के दक्षिण-पूर्व कोने में लक्ष्मी की मूर्ति या चांदी का सिक्का रखें।
  11. दक्षिण-पूर्व दिशा में हरा रंग करें। दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे पर्दे भी लगा सकते हैं। कार्यालय में दरवाजे की तरफ पीठ करके न बैठे।
  12. अपने बैठने की कुर्सी के पीछे बहते पानी की या ठहरे पानी की तस्वीर न लगाएं।
  13. आपकी चेयर के पीछे डूबते जहाज की तस्वीर भी नहीं होनी चाहिए।
  14. चेयर के पीछे सूर्योदय का चित्र लगाएं। चेयर के पीछे पहाड़ का चित्र लगाएं।
  15. अपने कार्यालय की उत्तर दिशा में, पूर्व दिशा में या दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में धन से भरे जहाज या नाव की तस्वीर, जो आपकी ओर आता जान पड़े, टांगें।
  16. ऑफिस के सामने का भाग पश्चिम की तरफ हो, तो दोपहर की सूर्य की किरणें और प्रकाश मिलकर ऑफिस में तनाव बढ़ा देते हैं। ऐसा प्रायः गर्मियों में होता है। तनाव बढ़ने से कार्य क्षमता व उत्पादन दोनों ही प्रभावित होते हैं। इससे बचने के लिए भारी पर्दो का उपयोग करें।
  17. ऑफिस की भीतरी छत गहरे रंग की न रखें। ऑफिस का कारपेट या दीवार काले या गहरे रंग के न हों।
  18. कार्यालय की दक्षिणी दीवार पर लाल रंग करें अथवा लाल रंग से कोई प्रतीक चिन्ह बनाएं।
  19. ऑफिस में कैक्टस न लगाएं।
  20. ऑफिस में बोनसई पौधों को भी स्थान न दें।
  21. फेंगशुई में फलों की कलाकृतियां सौभाग्य लाती हैं।
  22. कूड़ेदान, डस्टबिन को सदा छिपाकर रखें।
  23. ऑफिस की दक्षिण दिशा में फीनिक्स की पेंटिंग्स टांगें।
  24. दफ्तर या दुकान में मेज पर स्फटिक श्रीयंत्र, क्रिस्टल बॉल, स्फटिक कच्छप श्रीयंत्र, स्फटिक पिरामिड, देव प्रतिमा ईशान या उत्तर दिशा की तरफ रखने से कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। व्यापार में लाभ जिसका अर्थ है धन वृद्धि।
  25. मकान के बाहर मुख्य द्वार पर भूलकर भी शीशा न लगवाएं।
  26. घर के ईशान में फर्श पर दरी या कालीन न बिछाएं।
  27. दफ्तर में मेज पर अथवा अन्य किसी भाग में काले रंग का कोई भी छोटा या बड़ा कांच न लगाएं।
  28. दफ्तर में काले रंग का प्रयोग भी न करें। इससे व्यापार में नुकसान होता है।
  29. घर के मध्य भाग में शौचालय न बनवाएं।
  30. घर के अंदर का रंग-रोगन कभी भी पुराना न पड़ने दें। दवाईयों को ईशान कोण में रखें। दवा की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
  31. अगर घर के मुख्य द्वार के सामने बगीचा है, तो सहारा लेकर चढ़ने वाली बेलें न लगाएं। मुख्य द्वार के अंदर दक्षिणी भाग में मनी प्लांट का पौधा लगाए।
  32. घर में आईना उत्तरी ईशान कोण की दीवार पर लगाएं। धन बढ़ेगा।
  33. ड्राईंग रूम में बड़ा कांच लगाएं। ड्राईंग रूम का रंग आसमानी रखें।
  34. पानी हमेशा बैठकर ही पीएं। खड़े होकर पानी कभी न पीएं।
  35. पानी से भरे हुए एक छोटे-से कटोरे में धातु का बना कछुआ रखें और उसे अपने घर के उत्तरी क्षेत्र में रखें। इससे उन्नति के सभी मार्ग खुल जाते हैं। साथ ही गृहस्वामी की उम्र लंबी होती है।
  36. कैश काउंटर के पीछे दर्पण लगाने से व्यापार में अत्यधिक लाभ होता है।
  37. vastu tips for money luck – मुख्य द्वार के सामने फब्बारा होने से घर में धन आता है।
  38. बेडरूम के सामने ऐसी वस्तुएं न रखें, जो अधूरे कार्यों के बारे में याद दिलाती रहें।
  39. मेज पर बैठकर जब भी खाना खाएं, तो अपनी दोनों कोहनियों को मेज पर जमाकर सामने रखें।
  40. बेडरूम में तेज परफ्यूम का छिड़काव करके न सोएं।
  41. भवन के फ्रंट में एकरूपता जरूरी है।
  42. आवासीय मकान के फ्रंट में बहुत अधिक गहरे व संख्या में बहुत ज्यादा तरह के रंगों का प्रयोग न करें।
  43. भवन की पश्चिम दिशा में मार्ग होने पर यहां व्यावसायिक कार्य करने से धन बढ़ता है।
  44. भवन के चारों ओर समानांतर मार्ग होने पर धन की देवी लक्ष्मी गृहस्वामी पर मेहरबान रहती है।
  45. काले कपड़े में फिटकरी पर स्वास्तिक का चिह् बनाकर घर में रखने से घर के सभी वास्तुदोष दूर होते हैं और घर में धन बढ़ता है।
  46. यदि घर में धन का अभाव रहता है, तो शुक्ल पक्ष, हस्त नक्षत्र में अनार का पौधा लगाएं।
  47. पीपल, बड़, बहेड़ा के वृक्ष की लकड़ी का फर्नीचर घर में न रखें। इससे घर के धन का नाश होता है।
  48. अगर आप एक कमरे के मकान में रहते हैं, तो ईशान कोण में पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके अध्ययन करने से पर्याप्त विद्या धन की प्राप्ति होती है।
  49. अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो घर के ईशान कोण की ओर भूमि का ढलान कर दें।
  50. घर में संगीत वाली घडी लगाएं। इससे भाग्य बढ़ता है।
  51. सुबह दरवाजे पर एक गिलास पानी रखें। इससे धन में वृद्धि होती है।
  52. भवन का दक्षिणी भाग भारी रखने से कभी भी धन का अभाव नहीं होगा।
  53. अपने भवन की खिड़की से पड़ोसी घर के सूखते हुए कपड़े, खासकर महिलाओं के अर्न्तवस्त्र सूखते देखना धनाभाव का सूचक होता है।
  54. vastu for cash box in home -काली गुंजा को शुक्रवार की रात्रि में तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है।
  55. श्री शुक्र यंत्र की पूजा करने से पुत्र एवं धन दोनों की प्राप्ति होती है।
  56. श्री गायत्री यंत्र के पूजन से धन बढ़ता है। श्री कुबेर यंत्र की पूजा करने से घर में अपार दौलत आती है। श्री वृहस्पति यंत्र भी धन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  57. श्री मंगल यंत्र की पूजा करने से कर्ज उतरता है और घर में धन का आगमन होता है।
  58. तिजोरी में सिंदूर से युक्त हत्था जोड़ी रखने से धन की प्राप्ति होती है।
  59. एकाक्षी नारियल पर सिंदूर चढ़ाकर उसे लाल वस्त्र में बांधकर व्यवसाय स्थल पर रखें। इससे धन बढ़ता और व्यापार में यश की प्राप्ति होती है।
  60. जो व्यक्ति कर्ज के जाल में बुरी तरह फंस गया हो, उसके लिए यह उपाय राहत देगा- अमावस्या के दिन मध्य रात्रि में घर की छत पर आकर काली राई को दाहिने हाथ में लेकर अपनी जगह पर तीन बार घूमते हुए दसों दिशाओं में फेंकें।
  61. गली की सीध में दरवाजे की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए इससे बीमारी होती है। परिणाम स्वरूप घर का जमा धन खर्च होता है। आय के स्रोत बंद हो जाते हैं।
  62. घर के दक्षिण में सड़क है, तो आग्नेय कोण में दक्षिण की दीवार पर बड़ा दरवाजा बना दें। लक्ष्मी दोनों हाथों से धन की वर्षा करेगी।
  63. जो लोग प्रेम पूर्वक भोजन नहीं करते हैं अथवा भोजन के समय नाक-भौंह चढ़ाए रहते हैं, उनसे लक्ष्मी दूर भागती है। इसके बजाए खुशी व प्रेम से ग्रहण किया गया अन्न घर में बरकत लाता है।
  64. घर में स्त्रियों का सम्मान करने से धन बढ़ता है।
  65. आग को कभी भी फूंक मारकर न बुझाएं, क्योंकि अग्नि को देवता माना गया है। अगर अग्नि का अनादर होता है, तो धन भी नष्ट हो जाता है।
  66. घर के दक्षिण भाग में सीढ़ियां धन लाती हैं।
  67. घर के उत्तर-पूर्व कोण में दीवार के पास अंडर ग्राउण्ड टैंक, नल, फव्वारे हों, तो घर समृद्ध रहता है। और आमदनी के नए-नए स्रोत खुलते हैं।
  68. जीवन में समृद्धि व खुशहाली के लिए ड्राईंग रूम को डब्बों, पुराने अखबारों, मुरझाए फूलों से मुक्त रखें।
  69. अमीर बनने के लिए वस्तुओं के प्रयोग से बचें, जो भय, गुस्सा, चिंता या किसी नकारात्मक भावना को अभिव्यक्त करती हैं।
  70. कमरे में हमेशा सकारात्मक भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली कलात्मक वस्तुओं का प्रयोग करें। इससे घर में धन बढ़ता है।
  71. घर में बरकत के लिए पानी और पहाड़ से जुड़ी पेंटिंग्स खरीदें।
  72. घर में बरकत के लिए लिविंग रूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तैरते बत्तख, रंगीन मोमबत्तियां आदि रखें। वह घर तरक्की करता है, जिस घर में कांटेदार वृक्ष नहीं होते
  73. अगर घर में गमले अधिक लगाने हों तो उत्तर या पश्चिम के बीच वायव्य कोण में लगाएं। इससे घर में समृद्धि आती है।
  74. होटल या रेस्तरां में फूल-पौधे सलीके से लगे हों, तो ग्राहक रातों-रात बढ़ जाते हैं।
  75. किचन में सामान रखने की अलमारी दायीं तरफ होने से घर खुशहाल होता है। उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
  76. स्वर्गवासी व्यक्तियों की तस्वीरें ड्राईंग रूम या मुख्य द्वार के नजदीक न रखें। अन्यथा घर में बरकत नहीं होती है।
  77. उत्तरी वायव्य के कमरे में शादीशुदा बेटे को नहीं रहना चाहिए अन्यथा धन कमाने में वह पिता का साथ नहीं देगा।
  78. शुक्ल पक्ष के मंगलवार को एक मिट्टी के बर्तन में अंगारे और जंगली कबूतर की बीट को डाल कर उसका धुआं हर कमरे में दें। इससे घर में धन बढ़ेगा।
  79. जिस दिन लक्ष्मी पूजन करें, उस शाम को काली उड़द के दो साबुत पापड़ लेकर उस पर थोड़ा-सा दही और सिंदूर डाल दें। अब इस पापड़ को पीपल के पास रख आएं। यह उपाय सात बार करें। इससे घर में धन बढ़ेगा।
  80. लक्ष्मी पूजन की रात पांच कागजी पीले नींबू काटकर उसे व्यवसाय स्थल या दुकान में रख दें, साथ ही एक काली मिर्च तथा प्रियंगु रखें। अगले दिन दुकान या दफ्तर खोलने के बाद सारा सामान इकट्ठा करके कहीं दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दें। इस तांत्रिक प्रयोग से व्यवसाय दौड़ने लगेगा और भरपूर कमाई होगी।
  81. जिस दिन लक्ष्मी पूजन करें, उस दिन सड़क पर पड़ी कोई भी लोहे की वस्तु उठाकर ले आएं। घर में कहीं रखने से पूर्व उस स्थन पर थोड़ा-सा काले तिल बिखरा दें, फिर वस्तु को उस पर रख दें। यह इसी स्थान पर रहनी चाहिए। इस उपाय से घर में धन बढ़ता
  82. लक्ष्मी पूजन की शाम पीले चने की दाल लक्ष्मी पर छिड़क दें। उन दालों को गृह स्वामी के परिवार का कोई भी सदस्य न उठाए। पूजा सपन्न होने के काफी देर बाद दालों को एकत्र करके बाहर फेंक दें। इस उपाय से घर धन से भरा रहता है।
  83. स्फटिक श्री यंत्र का हर दिन सुबह स्नान करके दर्शन करें, तो घर में बरकत आती है।
  84. अमीर बनने के लिए एक सरल व ज्यादा सटीक सिद्धांत है, जिसका पालन अमीर बनने की इच्छा रखने वाले हर प्राणी को करना चाहिए। क्योंकि यह प्रकृति से जुड़ा होने के कारण अधिक कारगर व ठोस है।
  85. प्रकृति का सिद्धांत है कि जहां भी आप रहते हों, वह चाहे घर हो या आपका ऑफिस, कहीं भी अनावश्यक वस्तुओं को संभाल कर न रखें। उस जगह या स्थान को साफ-सुथरा व पवित्र रखें, जहां आप रहते हों। अनावश्यक वस्तओं का संग्रह नकारात्मक ऊर्जा का ढेर होता है, गंदगी, धूल, मैल ये सब नकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। जिस तरह पानी किसी स्थान पर रूक जाए, तो उसमें से दुर्गन्ध आनी शुरू हो जाती है, उसी तरह से अनावश्यक वस्तुओं के ढेर में ‘ची’ (शुभ ऊर्जा) दब जाती है। यह घर की खुशहाली व समृद्धि के लिए ‘ग्रहण’ समान होता है।
  86. कुछ व्यक्तियों को घर में फालतू सामानों को संभालकर रखने का शौक होता है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अनावश्यक सामानों को घर में इसलिए संभालकर रखते हैं ताकि भविष्य में वे उनके किसी न किसी काम आ सकें। यह सच है कि हर वस्तु का उपयोग होता है, पर मात्र इस आधार पर घर में कूड़े का अंबार खड़ा करना अक्लमंदी नहीं है। जरा सोचिए, जिस घर में आप रहते हैं, वहां सुख, समृद्धि, खुशहाली व तरक्की बरसे, यही आपकी कामना होती है, पर इसके लिए पुरानी व अनुपयुक्त वस्तुओं से मोह भंग करना जरूरी है। क्या आप सुख-समृद्धि की कीमत पर पुरानी वस्तुओं का अंबार खड़ा करना चाहेंगे? नहीं न।
  87. पुरानी, अनुपयुक्त, खराब, क्षतिग्रस्त वस्तुओं को घर में एकत्रित करने से अच्छा यही होगा कि इन चीजों को काम में लाया जा सके। या इन्हें बेच दें, फेंक दें या किसी कबाड़ी को दे दें। अगर आपके आस-पास में रहने वाला कोई जरूरतमंद व्यक्ति हो, तो उसे उपहार में दे सकते हैं। आपका गरीब पड़ोसी सबसे अच्छा उदाहरण है।
  88. इसी तरह पुरानी यादें, ट्रैजिडी भी आपके विकास में बाधक हो सकती है। याद रखें, अमीर बनने के लिए इन वस्तुओं को घर में जगह न दें।
  89. पुराने कपड़े जोकि इस उम्मीद से रखे गए हों कि शायद पुराना फैशन वापस आ जाए या उपहार में मिले वस्त्र, जो आपको पसंद न हो अथवा आप पर फिट नहीं आते हों।
  90. पुरानी पत्रिकाएं, अखबार, पुस्तकें। टूटे हुए खिलौने। बेकार शो पीस। दस साल के पुराने रिकॉर्ड या बही-खाते। ग्रीटिंग कार्ड। शादी के कार्ड। पुराने फोटोग्राफ व उनके निगेटिव। पुरानी ओडियों तथा वीडियों कैसेट्स। जूते, पुराने फर्नीचर। खराब पड़ी घड़ियां। वर्षों से इस्तेमाल में नहीं आ रहे रेडियो, टी.वी. मिक्सी आदि।
  91. उत्तर दिशा में स्थित कक्ष को हल्के हरे रंग से रंगने से धन वृद्धि होती है।
  92. उत्तरी क्षेत्र में बगीचे में अशोक वृक्ष लगाने से भी घर समृद्ध होता है।
  93. घर में तोते खरीद का लाएं और उन्हें बंधन मुक्त करके आकाश में खुला छोड़ दें।
  94. घर की उत्तर क्षेत्र की दीवार पर तोतों की उड़ती पंक्ति का चित्र लगाने से भी घर में धन बढ़ता है।
  95. घर का उत्तर-पूर्वी कोना बढ़ने से घर में धन की वर्षा होती है।
  96. घर से बाहर जाते समय मछली देखकर निकलें।
  97. भवन का मुख्य द्वार हॉल कमरे में खुलने से घर में धन कभी घटता नहीं है।
  98. जिस मकान का मुख्य द्वार आकर्षक ढंग से सजा होता है, वहां लक्ष्मी स्वयं चलकर आती है।
  99. घर का मुख्य द्वार अन्य द्वारों से बड़े रहने पर घर के मालिक को धन की कमी नहीं रहती है।
  100. ऊंची बिल्डिंग ड्रैगन का प्रतीक है, नीची बिल्डिंग चीते का घर के बायीं ओर की ऊंची बिल्डिंग्स सदा लाभदायक सिद्ध होती हैं।
  101. ऐसा घर जिसके पूर्व आग्नेय में घर एवं कम्पाउण्ड वाल के द्वार हों, आग्नेय कोण में ही भूमिगत पानी की टंकी हो, तो गृहस्वामी चाहे लाख प्रयत्न कर ले, वह कभी अमीर नहीं बन सकता है। अमीर बनने के लिए सबसे पहले अपने घर के वास्तुदोष को दूर करें। घर एवं कंपाउंड वाल के द्वार पूर्व आग्नेय में दीवार खड़ी करके बंद कर दें और दोनों द्वार पूर्व ईशान में बनाएं। इसके साथ ही पूर्व आग्नेय स्थित भूमिगत पानी की टंकी को बंद कर दें, नई टंकी पूर्व ईशान में बनाएं। इस परिवर्तन के साथ ही आपकी जरा सी कोशिश से ही धन की कृपा बरसने लगेगी।
  102. घर में उचित तरीके से दर्पण का प्रयोग करने पर धन की बढ़त होती है। इस बात का ध्यान रखें कि दर्पण टूटा-फूटा न हो, उचित स्थान पर रखा गया हो और दाग रहित हो।
  103. घर में कोई वेध होने पर धन का आगमन रूक जाता है। ऐसे में दर्पण का प्रयोग करके वेध को दूर किया जा सकता है।
  104. फेंगशुई में दर्पण की शुभमाप होती है। 4.3 ईकाई, अनुपात 3:5, 6:7, 8:10 ऐसा दर्पण सौभाग्य की वर्षा करता है।
  105. vastu colors for home in hindi – रंग भी सौभाग्य व धन को लाते हैं। रंगों से व्यक्ति अमीर बन जाता है, शायद इस पर भरोसा न हो, पर यह सच है कि कई तरह के रंग व्यक्ति के भाग्य के द्वार खोल देते हैं और घर में धन की वर्षा करते हैं। नीचे दिए गए रंग से भवन को सज्जित करें, और धन वर्षा का इंतजार करें।
  106. हल्का गुलाबी – स्वागत कक्ष
  107. आसमानी, हल्का नीला – प्रवेश कक्ष
  108. हल्का हरा – अध्ययन कक्ष, ऑफिस, शिक्षण कक्ष
  109. हल्का हरा – मुख्य शयन कक्ष
  110. सफेद – किचन, चिकित्सालय
  111. हल्का हरा हल्का गलाबी – भोजन कक्ष
  112. गहरा हरा, गुलाबी – स्टोर
  113. सफेद, हल्का गुलाबी – स्नान घर ,शौचालय
  114. आसमानी व हरा – व्यापारिक संस्थान, दुकान
  115. आसमानी व हल्का हरा – कम्प्यूटर रूम
  116. हल्का हरा, आसमानी, गुलाबी – कार्यालय व फैक्टरी
  117. हरे-भरे पौधे धन के प्रतीक होते हैं। घर के अंदर हरे पौधों के चित्र सजाएं, घर के बाहर पेड़ लगाएं।
  118. जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वह सदा अमीर रहता है।
  119. घर में शंख रखने से गरीबी नहीं आती है।
  120. घर में धन को आकर्षित करने के लिए पिरामिड यंत्र दीवार पर टांगें।
  121. आग्नेय का दोष होने पर घर में धन नहीं टिकता है। प्रवेश द्वार पर सिद्धांत पति की स्थापना करके धन को बढ़ावा दें।
  122. पश्चिम में दोष होने पर धन का नाश होता है। इस दिशा में वरूण यंत्र या चंद्र यंत्र स्थापित करके नियमित पूजा करें।
  123. घर में पूर्व दिशा में दोष होने पर धन बढ़ता नहीं है।
  124. सूर्य यंत्र की स्थापना करें।
  125. धन प्राप्ति के लिए मछली के जोड़े का शुभ चिन्ह घर में अंकित करें।
  126. घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग का फुटमैट धन को आकर्षित करता है।
  127. पूर्वमुखी घरों के एंट्रेंस में हरा रंग धन को आकर्षित करता है। उत्तर मुखी घरों के एंट्रेंस में नीले रंग का प्रयोग करें। पश्चिम मुखी घरों में प्रवेश द्वार में लाइट-ग्रे कलर प्रयोग में लाने से धन की देवी की कृपा प्राप्त होती है।
  128. दक्षिण मुखी घरों के प्रवेश द्वार में लाल रंग का प्रयोग करें। घर में मृगचर्म के बिछावन का इस्तेमाल न करें।
  129. धन के लिए जीना हमेशा दक्षिणी या पश्चिमी दीवार के सहारे चढ़ाएं।
  130. मुख्य द्वार से जीने की पौड़ी दिखाई नहीं देना चाहिए, अन्यथा धन-दौलत बहकर बाहर चली जाती है।
  131. पूर्व की गली में दक्षिण की ओर का ढलान धन-दौलत का नाश कर देती है।
  132. भवन के दक्षिणी भाग में पहाड़ी होने से घर में धन बढ़ता है। तालाब के दक्षिण, पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम में मकान बनवाने से धन की प्राप्ति होती है।
  133. नल और पानी की ढलान उत्तर व उत्तर-पूर्व में होने पर घर में धन बढ़ता है।
  134. घर की मोरी का पानी उत्तर-पूर्व में निकलता हो, तो घर में धन की कमी नहीं होती है।
  135. बेडरूम में जूठे बर्तन न रखें, अन्यथा घर से धन चला जाता है। किसी भी भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर तिकोने मकान की छाया पड़ने से घर का धन नष्ट हो जाता है।
  136. घर में किसी भी स्थान पर दो विपरीत तत्वों का प्रतिनिधित्व करने वाले उपकरणों को एक स्थान पर नहीं रखना चाहिए, अन्यथा
  137. घर के धन का नाश होता है।
  138. घर को समृद्धशाली बनाने के लिए प्रवेश मार्ग छोटा रखें।
  139. दर्पण सदा उत्तर और पूर्व दिशा की ओर लगाने से घर में बरकत आती है।
  140. दक्षिणी दीवार पर गोल दर्पण लगाने से घर उन्नति करता है। लेकिन भारत में फेंगशुई की इस मान्यता को स्थान नहीं दिया गया है।
  141. भोजन कक्ष में कभी भी टी.वी. न रखें।
  142. बैंक से संबंधित कागजात, चेक बुक, पास बुक, बैंक स्टेटमेंट, कैश आदि को घर के दक्षिण-पश्चिम के नैर्ऋत्य कोण में बने मास्टर बेडरूम की दक्षिणी दीवार पर या दीवार में बनी आलमारी में रखें। यह आलमारी सदा उत्तर दिशा में खुलनी चाहिए। इससे आपका धन बढ़ता है।
  143. अमीर बनने का यह सबसे कारगर नुस्खा है। इस नुस्खे से आपका बैंक-बैलेंस दिनों दिन मजबूत होता है। घर में धन का अपव्यय नहीं होता है।
  144. हमेशा संपत्ति के कागजात दक्षिणी-पश्चिम में बने शयन या स्टोर के पूर्व या उत्तर मुखी आलमारी में संभाल कर रखें। इससे धन बढ़ता है।
  145. अमीर बनने के लिए धन, कैश, जेवरातों को जमीन में गाड़कर न रखें।
  146. धन को कभी भी मुकदमे के कागजात के साथ संभाल कर न रखें।
  147. आलमारी या तिजोरी को कभी भी खाली न रखें।
  148. कैश बक्स के ऊपर हल्दी या रोली से स्वास्तिक का चिन्ह अंकित करें।
  149. फेंगशुई की मान्यता है कि जो लोग हमेशा परेशानियों को लेकर रोते रहते हैं, वे कभी अमीर नहीं बन सकते हैं।
  150. व्यवसाय स्थल पर भविष्य में करने वाले कार्यों का प्रारूप अपनी मेज पर,उत्तर-पूर्व के कोने में रखें।इससे दुकान की बिक्री बढ़ती है। दुकान में मोटे पैसे वाले ग्राहक आते हैं।
  151. amir banne ke totke – घर में तिब्बती घंटी लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। तीन टांगों वाला मेढक अमीर बनने का प्रमुख यंत्र है।
  152. मुख्य प्रवेश द्वार के सामने कीचड़, पानी होने से गृहस्वामी कभी भी अमीर नहीं बन सकता।
  153. अमीर बनने के लिए घर के मुख्य द्वार पर चांदी की बनी मछलियां लगाएं।
  154. धन कमाने के लिए हमेशा कैश बॉक्स को छिपा कर रखें।
  155. घर के सेंटर हॉल में रंग-बिरंगे लैम्प, क्रिस्टल बॉल लटकाएं। इससे लक्ष्मी आकर्षित होती है।
  156. द्वार के सामने जलने-बुझने वाले बल्ब लगाने से भी धन घर में आता है।
  157. घर के पश्चिम में रिंग चैन लटकाने से भी धन आता है।
  158. घर आंगन में अशोक, आम या अंगूर की बेल होने से धन घर से नहीं जाता है।
  159. घर के फर्श को नमक-पानी से धोने या पोंछा लगाने से आर्थिक उन्नति के नए स्रोत खुलते हैं।
  160. ऑफिस में टेबल पर ग्लोब रखें। व्यापार में धन आएगा।
  161. घर की दक्षिणी दिशा में पत्थर या प्लास्टर की मूर्तियां लगाने से गृहस्वामी को धन लाभ होता है।
  162. अगर भूखंड के चारों तरफ मार्ग हैं, तो फटाफट घर बना लें। कुछ ही दिनों में अमीर बन सकते हैं।
  163. अगर घर की नैर्ऋत्य दिशा वास्तु अनुकूल है, तो गृहस्वामी जल्दी अमीर बन जाता है।
  164. भवन में जल का प्रवाह वास्तु अनुकूल होने पर गृहस्वामी धन-धान्य से पूर्ण होता है।
  165. भल्लाट क्षेत्र में मुख्य द्वार बनाने से ऐश्वर्य एवं लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
  166. वरूण क्षेत्र में मुख्य द्वार बनाने से गृहस्वामी जल्दी अमीर बन जाता है।
  167. पूर्व दिशा में जयंत क्षेत्र में मुख्य द्वार बनाने से धन-संपदा की प्राप्ति होती है।
  168. पश्चिम दिशा में पुष्पदंत क्षेत्र में मुख्य द्वार बनाने से धन में बेतहाशा वृद्धि होती है।
  169. श्मशान से जल लाकर घर में रखने से धन का आगमन होता है।
  170. कोई भी कार्य पानी का घूंट पीकर करें, तो आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है।
  171. परोपकार का कार्य करने से भी आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।
  172. निरंतर आर्थिक उन्नति के लिए लक्ष्मी पिरामिड यंत्र घर, दुकान, व्यापारिक स्थान में स्थापित करें।
  173. लक्ष्मी पिरामिड यंत्र तिजोरी में रखने से धन बढ़ता है। जिस घर में गणेश शंख की स्थापना और पूजा होती है, वहां धन की कमी नहीं रहती है। चूंकि इस शंख की आकृति भगवान गणपति जैसी होती है।, अत: इसे गणेश शंख कहते हैं।
  174. अमीर बनने के लिए कार्यालय, दुकान, फैक्टरी, आदि के दक्षिण-पश्चिम भागों में छत पर अंदर की तरफ उत्तल दर्पण लगाएं।
  175. पश्चिमी-दक्षिणी भागों में फर्श नीचा होने का मतलब वास्तुदोष का उत्पन्न होना है। यहां फर्श पर उल्टा दर्पण लगा देने से न केवल वास्तु दोष का शमन होता है, बल्कि घर में धन भी बढ़ता है।
  176. स्त्रियों को बहने वाले जल की तरफ पीठ करके नहीं बैठना चाहिए।
  177. दुछत्री, कोठरी में रहने वाला कभी अमीर नहीं बन सकता।
  178. आप जब भी आभूषण खरीदें तो जुड़े हुए और बिना किनारेदार आभूषण खरीदें।
  179. धन वृद्धि के लिए गैस व सिंक को पास-पास न रखें।
  180. जिस घर में नियमित सफाई व पवित्रता का ख्याल रखा जाता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है।
  181. वर्गाकार, आयताकार भूखंड पर बना निर्माण सुख-समृद्धिदायक होता है।
  182. गोलाकार या त्रिकोणीय भूखंड पर बना आवास गरीबी के सिवा कुछ नहीं दे सकता है।
  183. आर्थिक उन्नति व जीवन में सफलता पाने के लिए अपने घर या कार्यालय की उत्तर दिशा वाली दीवार पर गोल काले रंग की दीवार घड़ी लगाएं।
  184. गले में सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी अमीर बना जा सकता है।
  185. ड्राइंग रूम की दक्षिणी दिशा में नौ लकड़ी के पक्षी या लकड़ी की बनी नक्काशीदार वस्तुएं घर में धन को आकर्षित करती हैं।
  186. घर में केले के दो पौधे लगाने से व्यक्ति अमीर बन जाता है। ध्यान रखें कि केले के पौधे के पास सुबह-शाम दीपक जलाएं।
  187. गुरुवार के दिन पीले फल भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। इससे अमीर बनने का सपना साकार हो सकता है।

इस प्रकार से व्यक्ति अगर चाहे, तो उपरोक्त बातों का ध्यान रखकर जीवन में भरपूर धन कमा सकता है। व्यवसायी लोग अपने व्यापार स्थल व घर में वास्तु अनुकूल परिवर्तन करके टोटकों का सहारा लें, एक सामान्य व्यक्ति अपने घरों तथा खुद के व्यवहार व नियमित दिन चर्चा में सुधार लाए, वास्तु व फेंगशुई के हिसाब से अपने जीवन को ऊर्जित करके धन जुटाने का प्रयास करें, तो इसमें कोई शक की गुंजाईश नहीं है कि उसका धन कमाने का सपना साकार न हो जाए।

यह भी पढ़े

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!