मशरक में डकैती की योजना बनाते 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

मशरक में डकैती की योजना बनाते 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चकला ब्रहम स्थान पर डकैती की योजना बनाते 4 अपराधी को अवैध हथियार, मोबाइल और बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मामले में कांड संख्या 544/23 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

घटना के बारे में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर चकला ब्रहम स्थान पर डकैती की योजना बनाने की खबर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में मौके से तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी विकास महंतों पिता सत्येंद्र महतो, रिपु गिरि पिता रामबाबू गिरि ,जैथर गांव निवासी विराट कुमार ओझा पिता राजकुमार ओझा,गुणराजपुर गांव निवासी राजा राय पिता विसुनदेव राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही उन सभी के पास से 1 देशी कट्टा,2 जिंदा कारतूस,10 मोबाइल,1 चाकू और 2 लूटी गई बाइक बरामद की गयी। गिरफ्तार अपराधियों ने पानापुर थाना क्षेत्र में बाइक लूटने की बात स्वीकारी। सभी गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।

यह भी पढ़े

गोवा समुद्री सम्मेलन का क्या तात्पर्य है?

भारत की विविधता में बहुभाषावाद का क्या योगदान है?

यूपी के ठग बिहार में धाराए : बाईक की डिक्की से चांदी के नकली जेवर सहित तीन ठग गिरफ्तार

करवा चौथ व्रत आज #  सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी चंद्रमा की पूजा

क्या हमें प्रति सप्ताह 70 घंटे कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिये?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!